जावेद ने कहा कि तकनीक का सही उपयोग होना चाहिए। सामाजिक समरसता जैसे कार्यक्रमों का भले ही छोटे-छोटे मंचों पर किया जाए, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से इसका हजारों-लाखों लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इसके साथ ही कट्टरपंथी ताकतों को हराने की शुरुआत राजस्थान से हो चुकी है। पिलछे महीनों में हुए उपचुनावों में कट्टरपंथी ताकतों को करारी हार का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम की आयोजक कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, सीए प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विजय गर्ग समेत कई अन्य सामाजिक संगठन थे।