जयपुर

Jaipur Accident News: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, सर्विस लेन पर घुसा बेकाबू ट्रॉला- 2 की मौत- कई लोग घायल

जयपुर के विश्वकर्मा (VKI) 14 नंबर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रोला सर्विस लाइन में जा घुसा, 2 की मौत और आधा दर्जन लोग घायल। चालक मौके से फरार।
3 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 2:38 PM IST
jaipur road accident uncontrolled trailer enters service lane near vki 14 number 2 dead
Jaipur VKI road accident

राजधानी जयपुर से इस वक्त एक बड़े और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है। शहर के विश्वकर्मा थाना इलाके में 14 नंबर के पास एक तेज रफ्तार ट्रोला अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से सर्विस लाइन में जा घुसा। इस भीषण दुर्घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कैसे हुआ हादसा और क्या है ताजा स्थिति?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 14 नंबर के पास तेज गति से आ रहा एक भारी ट्रोला अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधा सर्विस लाइन की तरफ मुड़ गया। सर्विस लाइन में अचानक हुए इस हादसे की चपेट में आने से 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रोला चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को अस्पताल भिजवाया

हादसे की सूचना मिलते ही विश्वकर्मा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रोला चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रोले को रास्ते से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जा सके।

सर्विस लेन में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, ट्रॉला अचानक से ऐसा बेकाबू हुआ कि उसने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी और वहां मौजूद राहगीरों को राउंड डाला। हादसा आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। शुरूआती पड़ताल में सामने आया है कि ट्रॉला दौलतपुरा टोल की तरफ से अजमेर रोड की ओर जा रहा था। इसी बीच ट्रॉला चालक ने नियंत्रण खो दिया और वो सर्विस लेन में जा घुसा। यहां उसने दो कारों, एक स्कूटी और एक पिकअप सहित कुल पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण रहा कि एक व्यक्ति का शव तो ट्रॉले के पहिए के नीचे ही फंस गया, जबकि दूसरा व्यक्ति कार में फंस गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

जयपुर और बेकाबू ट्रॉले!

जयपुर में तेज़ रफ़्तार और बेकाबू भारी वाहनों (ट्रोले, ट्रेलर, डंपर और टैंकर) के कारण कई भीषण सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें सीकर रोड, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI), और अजमेर हाईवे सबसे संवेदनशील इलाके रहे हैं।

24 अक्टूबर 2026 : खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए।

7 जुलाई 2026 : एक बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे गुब्बारे बेच रहे एक परिवार पर चढ़ गया। इस दर्दनाक घटना में 4 बच्चों की मौत हो गई और 2 अन्य लोग घायल हो गए।

3 नवंबर 2025 : जयपुर के सबसे भयावह हादसों में से एक में शराब के नशे में धुत एक डंपर चालक ने करीब 300 मीटर से 5 किलोमीटर के दायरे में 40 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियों को रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिन के समय 'नो-एंट्री' में भारी वाहनों के प्रवेश पर लापरवाही बरतने वाले कई पुलिस और परिवहन अधिकारियों को निलंबित किया था।

20 दिसंबर 2024 : भांकरोटा में एक एलपीजी (LPG) गैस टैंकर और ट्रक/ट्रोले की भीषण टक्कर के बाद गैस रिसाव से भयंकर विस्फोट और अग्निकांड हुआ। आग की लपटें 300 मीटर तक फैल गईं और यात्री बस समेत करीब 40 वाहन जलकर खाक हो गए। इस त्रासदी में शुरुआती तौर पर कई लोगों की मौके पर मौत हुई और 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए (बाद में इलाज के दौरान मृतकों का आंकड़ा और बढ़ गया था)।

हादसों के मुख्य कारण और संवेदनशील क्षेत्र

प्रमुख हॉटस्पॉट: सीकर रोड (रोड नंबर 14 व लोहा मंडी कट), 200 फीट बाईपास (हीरापुरा-अजमेर रोड), और भांकरोटा हाईवे पर ढलान और सर्विस लेन के कट होने के कारण भारी वाहन अक्सर अनियंत्रित होते हैं।

मुख्य कारण: तेज़ रफ़्तार, ओवरलोडिंग, ब्रेक फेल होना, ड्राइवरों का नशे में वाहन चलाना और दिन के समय 'नो-एंट्री' नियमों का उल्लंघन इन हादसों की बड़ी वजह रहे हैं।

Updated on:
13 Nov 2026, 2:38 PM IST
Published on: