जयपुर

Jaipur Accident: जयपुर में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, युवती की मौत

Jaipur News: राजधानी जयपुर में सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Mar 24, 2026
Feature image
फाइल फोटो- मृतका हर्षिल

Jaipur Accident: जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके में सोमवार रात डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जयपुरिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया, जहां मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतका हर्षिल कालिया मानसरोवर की रहने वाली थी। वह इवेंट मैनेजमेंट का काम देख रही थी। हर्षिल सोमवार रात करीब 11 बजे अपने एक फ्रेंड से मिलकर घर लौट रही थी।

इसी दौरान रात करीब 11.30 बजे नगर निगम फायर स्टेशन के सामने उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद कार पलट गई।

हादसे में हर्षिल के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हर्षिल को तुरंत जयपुरिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।