जयपुर

जयपुर के निजी स्कूल में 2 छात्र मिले कोरोना संक्रमित, अगले चार दिन ताला

Coronavirus In Jaipur: राजस्थान में कोरोना की चिंगारी फिर से फूटने लगी है। 15 नवंबर से स्कूल 100 फीसदी क्षमता के साथ खुलने के अगले ही दिन स्कूली छात्र कोरोना की चपेट में आने लगे हैं।

less than 1 minute read
Nov 16, 2021

जयपुर। coronavirus in jaipur राजस्थान में कोरोना की चिंगारी फिर से फूटने लगी है। 15 नवंबर से स्कूल 100 फीसदी क्षमता के साथ खुलने के अगले ही दिन स्कूली छात्र कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। मंगलवार को जयपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले। स्कूल में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एहतियातन अगले 4 दिनों तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई चालू रहेगी।

प्रदेश में कोविड गाइडलाइन के साथ स्कूलों को खोला गया है, लेकिन नए मामले सामने आने के बाद सरकार का यह निर्णय भारी पड़ता दिख रहा है। अभिभावक भी असमंजस में हैं। उन्हें लग रहा है कि परिस्थितियां अभी इतनी अनुकूल नहीं हुईं जितना बढ़ा-चढ़ाकर प्रचारित किया जा रहा है। ऊपर से वैक्सीनेशन नहीं होने पर बच्चों की जान को खतरे में डालना ठीक नहीं है। कोविड विशेषज्ञ भी बढ़ते मामलों को चिंताजनक हालात बता रहे हैं। लेकिन उनका तर्क है कि घबराने की जगह सतर्क होना जरूरी है।

गौरतलब है कि रविवार को देवउठनी एकादशी थी, बड़ी संख्या में शादी समारोह हुए और अब दिसंबर तक सावे चलेंगे। वहीं 17 नवंबर को जयपुर में इंडिया न्यूजीलैंड के बीच टी 20 का मुकाबला भी होना है। ऐसे में कोविड के केस फिर से बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है और यही बात अभिभावकों को भी परेशान कर रही हैं। अभिभावक सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि कोविड के बढ़ते खतरे के बीच शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ बच्चों को स्कूल बुलाना उनकी जान के साथ खिलवाड़ से कम नहीं है।

Updated on:
16 Nov 2021 04:07 pm
Published on:
16 Nov 2021 01:28 pm
Also Read
View All