जयपुर

Jaipur : मौसमी बदलाव से बढ़ने लगे वायरल-स्क्रब टाइफस के केस, अस्पतालों की OPD हाउसफुल, जानें बचाव के उपाय

Jaipur : जयपुर में मौसमी बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। वायरल इंफे€शन, स्क्रब टाइफस, एलर्जी और अस्थमा के केस बढ़ने लगे हैं। अस्पतालों की ओपीडी हाउसफुल। जानें बचाव के उपाय।

2 min read
फोटो पत्रिका

Jaipur : जयपुर में मौसमी बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। वायरल इंफे€शन, स्क्रब टाइफस, एलर्जी और अस्थमा के केस बढ़ने लगे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों करीब 40 फीसदी मरीज ऐसे बीमारियों के लक्षण लेकर पहुंच रहे हैं। तेज बुखार, खांसी, सिर व बदन दर्द, पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

ये भी पढ़ें

RSS 100 Years : विजयादशमी पर संघ के 100 साल होंगे पूरे, जयपुर में कब शुरू हुई थी शाखा, बेहद रोचक है ये जानकारी

वायरल संक्रमण का असर

चिकित्सकों के अनुसार एक बार ठीक होने के बाद कई मरीज दोबारा वायरल इंफे€क्शन से ग्रस्त हो रहे हैं। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में यह ज्यादा देखा जा रहा है। अब मरीज पूरी तरह ठीक होने में तीन से 5 दिन की बजाय सात से 10 दिन तक का समय ले रहे हैं।

निमोनिया, फुट एंड माउथ डिजीज

वायरल संक्रमण का असर बच्चों पर भी गंभीर रूप से पड़ रहा है। छोटे बच्चों में निमोनिया के मामले बढ़े हैं, जिनमें सांस लेने में दिक्कत, तेज बुखार और लगातार खांसी देखी जा रही है। कुछ बच्चों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। साथ ही फुट एंड माउथ डिजीज के मामले भी सामने आए हैं, जिनमें बुखार, शरीर पर दाने, गले में खराश और मुंह में छाले जैसी समस्याएं हैं।

स्क्रब टाइफस ने भी बढ़ाई चिंता

ओपीडी में वायरल के साथ बड़ी संख्या में स्क्रब टाइफस के केस भी सामने आ रहे हैं। यह बीमारी फेफड़ों को प्रभावित कर रही हैं। डॉ€क्टरों की सलाह है कि यदि खांसी 5 दिन से अधिक बनी रहे तो ए€क्सरे और इलाज करवाएं।

बचाव के उपाय

1- संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
2- गुनगुना पानी पिएं।
3- फास्ट फूड और जंक फूड से बचें।
4- बच्चों को ठंडी चीजें न खिलाएं।
5- समय पर जांच व इलाज करवाएं।

सावधानी जरूरी है - डॉ. एम.के. गुप्ता

मौसम में उमस और ठंड के मिले-जुले असर से शरीर को एडजस्ट करना मुश्किल हो रहा है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोग जल्दी बीमार हो रहे हैं। मच्छरों और बै€टीरिया के बढ़ते खतरे से सावधानी जरूरी है।
डॉ. एम.के. गुप्ता, सीनियर फिजिशियन

ये भी पढ़ें

Weather Update : राजस्थान के 16 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, दशहरे पर मौसम विभाग का नया अलर्ट
Published on:
01 Oct 2025 09:26 am
Also Read
View All
Patrika Edu Fest: पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से 24 से 26 अप्रेल तक चलेगा एजुफेस्ट, छात्रों की होगी काउंसलिंग

Hanuman Beniwal : संसद में फिर सांसद हनुमान बेनीवाल की हुंकार, राजस्थान के मुद्दे पर मोदी सरकार से पूछ डाले ये 7 सुलगते सवाल

कौन है राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर राजू मांजू? साथियों ने नाम रखा था ‘बिल्ला’, क्रिकेट के झगड़े से डॉन बनने तक का सफर

Railway Updates : जयपुर से होकर कोलकाता के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी, वंदे भारत सहित कई ट्रेनों का बदला मार्ग

Jaipur To Mumbai Flight: जयपुर से मुंबई के बीच नई फ्लाइट शुरू, लेट नाइट सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत