जयपुर

जयपुर में 3 किलो चांदी और 25 लाख से बना अनोखा शादी कार्ड, 1 साल में तैयार, 65 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं उकेरीं

जयपुर के शिव जौहरी ने बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए तीन किलो शुद्ध चांदी से अनोखा विवाह निमंत्रण तैयार कराया। करीब 25 लाख रुपए की लागत से बना यह कार्ड एक साल में तैयार हुआ। इसमें 65 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, कृष्ण लीलाएं और भगवान विष्णु के दस अवतार उकेरे गए हैं।
2 min read
• •
Jan 20, 2026
Jaipur unique wedding
शिव जौहरी ने बनाया 25 लाख का अनोखा निमंत्रण (फोटो- सोशल मीडिया)

Jaipur Unique Wedding: राजधानी जयपुर के शिव जौहरी ने अपनी बेटी की शादी को ऐसा रूप दिया, जो न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर शादी का कार्ड कुछ पन्नों का होता है। लेकिन शिव जौहरी ने इसे भावनाओं, आस्था और कला का संगम बना दिया।

बता दें कि उन्होंने करीब एक साल की मेहनत और लगभग 25 लाख रुपए की लागत से तीन किलो शुद्ध चांदी से एक अनोखा विवाह निमंत्रण पत्र तैयार कराया, जिसे वे अपनी बेटी के लिए अनमोल तोहफा मानते हैं।

देवी-देवताओं की प्रतिमाएं उकेरी

यह कार्ड कोई साधारण निमंत्रण नहीं, बल्कि एक भव्य बॉक्सनुमा कलाकृति है। करीब तीन इंच गहराई वाले इस चांदी के कार्ड में 65 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं उकेरी गई हैं। सबसे ऊपर भगवान गणेश विराजमान हैं। वहीं, दाईं ओर माता पार्वती और बाईं ओर भगवान शिव की आकृति दिखाई देती है।

नीचे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का स्थान है। तिरुपति बालाजी के दो स्वरूप, उनके द्वारपाल, चंवर और दीप थाल लिए देवियां, शंख-नगाड़े बजाते देवता हर आकृति मानो बेटी के सुखी और मंगलमय भविष्य का आशीर्वाद दे रही हो।

कार्ड की बाहरी परत पर क्या है?

कार्ड के केंद्र में वधु श्रुति जौहरी और वर हर्ष सोनी का नाम अंकित है। उनके चारों ओर हाथियों को पुष्प वर्षा करते दर्शाया गया है, जो समृद्धि और शुभता का प्रतीक है। कार्ड की बाहरी परत पर अष्ट लक्ष्मी अपनी सेविकाओं के साथ विराजमान हैं, जबकि पीछे की ओर तिरुपति बालाजी के ऊपर सूर्यदेव की आभा उकेरी गई है। इस निमंत्रण पत्र के भीतर वर-वधू के माता-पिता और पूरे परिवार के नाम भी चांदी पर ही अंकित किए गए हैं।

खासियत और भी है…

इस शादी कार्ड की खासियत यहीं खत्म नहीं होती। इसमें भगवान कृष्ण की जन्म से लेकर बाल अवस्था तक की लीलाओं को भी दर्शाया गया है। दक्षिण भारतीय शैली में कृष्ण का एक मुख और पांच धड़ वाला स्वरूप, उनके चारों ओर आठ गायें और कार्ड के चारों तरफ भगवान विष्णु के दस अवतार उकेरे गए हैं।

तैयार करने में 128 चांदी के टुकड़े लगे

आश्चर्य की बात यह है कि यह पूरा कार्ड 128 अलग-अलग चांदी के टुकड़ों से तैयार किया गया है और इसे जोड़ने में न तो किसी कील का इस्तेमाल हुआ है और न ही किसी पेच का।

क्या कहना है शिव जौहरी का…

शिव जौहरी बताते हैं, उन्होंने यह कार्ड खुद डिजाइन कराया और इसे तैयार होने में करीब एक साल का समय लगा। उनका कहना है कि वे बेटी की विदाई को सिर्फ एक रस्म नहीं बनाना चाहते थे। उनका सपना था कि बेटी की शादी में सिर्फ रिश्तेदार ही नहीं, बल्कि सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी शामिल हो।

इसी भावना के साथ उन्होंने यह अनोखा विवाह निमंत्रण तैयार कराया। शिव जौहरी का मानना है, यह कार्ड केवल एक शादी का निमंत्रण नहीं, बल्कि पिता-बेटी के रिश्ते, आस्था और संस्कारों का प्रतीक है।

Updated on:
20 Jan 2026 05:57 am
Published on:
20 Jan 2026 05:57 am
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: कांग्रेस या BJP? राजस्थान के पंचायत चुनाव में कौन मारेगा बाज़ी? जानिए दोनों प्रतिद्वंदियों की तैयारी 

जयपुर-जोधपुर अग्निकांड से भी नहीं जागा राजस्थान: दिल्ली-मुंबई में रोबोट बुझा रहे आग, यहां डेमो के आगे नहीं बढ़ी बात

कन्हैयालाल हत्याकांड: ‘न्याय की कुर्सी’ पर बैठे जजों ने क्यों याद किए महात्मा गांधी और रामधारी सिंह दिनकर?

ग्राउंड रिपोर्ट: वक्त था दुकान सजाने का…दूसरी दुकान तलाशने को हो गए मजबूर, जयपुर में न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

राजस्थान पत्रिका का Property Expo 9 अक्टूबर से, फेस्टिव सीजन में प्रॉपर्टी मार्केट में आएगी रौनक, मिलेंगे कई विकल्प