जयपुर

जयपुर में सफाई पर सालाना 552 करोड़ खर्च, फिर भी टॉप-3 में जगह नहीं; इन शहरों ने कम खर्च में किया कमाल

जयपुर में सफाई व्यवस्था पर हर महीने 46 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद शहर टॉप-3 में जगह नहीं बना पाया। जानिए विशाखापत्तनम, जबलपुर और लखनऊ ने कम खर्च में कैसे बेहतर प्रदर्शन किया।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 9:04 AM IST
Jaipur Cleanliness Ranking
जयपुर के सिविल लाइंस में गुरुवार को पड़ा कचरे का ढेर (Photo-Patrika)

अश्विनी भदौरिया

जयपुर. स्वच्छ सर्वेक्षण में हर वर्ष नए शहर पहचान बना रहे है। पहले इंदौर का दबदबा रहा तो अब विशाखापत्तनम, जबलपुर और लखनऊ जैसे शहर टॉप श्री में आए है। जयपुर एक बार फिर टॉप थ्री से बाहर है। जयपुर में सफाई पर खर्च की कमी नहीं, लेकिन खर्च के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहे। जयपुर नगर निगम सफाई व्यवस्था पर हर महीने करीब 46 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। इस हिसाब से सालाना खर्च 552 करोड़ रुपए तक पहुंचता है। हाल ही जारी की गई स्वच्छता रैकिंग में जो शहर टॉप थ्री में हैं, वे जयपुर की तुलना में सफाई पर कम खर्च कर रहे हैं।

सफाई में सख्ती के साथ निरंतरता भी जरूरी

जो शहर सफाई में बेहतर काम कर रहे हैं, उन्होंने पहले एक व्यवस्था बनाई और फिर कचरे को कम किया। जयपुर में अब भी अभियान चल रहे हैं। ये क्षणिक खुशी देता है। इसे संस्थागत करने की जरूरत है। लागत को कम करने की भी जरूरत है। नगर निगम को यह भी देखना होगा कि घरों से उठने वाले कचरे का कितना हिस्सा अलग-अलग श्रेणियों में प्रोसेसिंग तक पहुंच रहा है। सफाई कर्मचारियों की संख्या और मशीनरी पर खर्च के साथ उनके काम का परिणाम भी मापा जाना चाहिए।
-विवेक एस अग्रवाल, एक्सपर्ट, ठोस कचरा प्रबंधन

टॉप-3 में जगह नहीं बना पाने के कारण जानेंगे

जयपुर को राज्य स्तर पर पहला स्थान मिला है। अभी राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग आना शेष है। टॉप थी में जगह नहीं बना पाने के कारण जानेंगे। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, नियमित सफाई और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष फोकस करेंगे।
-ओम कसेरा, आयुक्त, जयपुर नगर निगम

जयपुर: सफाई पर मदवार खर्च

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहणः 07 करोड़ रुपए प्रतिमाह
कचरे का परिवहनः 04 करोड़ रुपए प्रतिमाह
रोड स्वीपिंग, कॉम्पेक्टर और लिटर पिकरः 04 करोड़ रुपए प्रतिमाह
नियमित सफाई कर्मचारी: 7,000
सफाई कर्मचारियों पर प्रति माह खर्चः 28 करोड़ रुपए प्रतिमाह
अभियान के तहत लगाए सफाईकर्मी: 3,000
अनुमानित प्रतिदिन कचराः 2,000 टन

विशाखापत्तनमः घर से ही कचरा छंटाई

  • वार्ड स्तर पर 4-बिन (चार डिब्बों वाली) कचरा प्रबंधन और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर सख्ती।
  • सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध। वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन और खाद बनाई।
  • घरों पर ही जैविक कचरे से खाद बनाने का प्रशिक्षण। जनभागीदारी और जागरूकता अभियान लगाए।

जबलपुरः वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को पुनर्जीवित किया

  • सार्वजनिक स्थलों के साथ सड़कों और डिवाइडर को पहले की तुलना में बेहतर किया गया।
  • आयुक्त सुबह छह बजे सफाई व्यवस्था देखने निकलते थे। लापरवाही कार्मिकों पर कार्रवाई।
  • सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी, पूरे साल स्पॉट फाइन की कार्रवाई।

लखनऊ: 269 से तीसरे स्थान पर पहुंचे

  • 20 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण।
  • पुराना कचरा हटाकर 46 एकड़ जमीन को मुक्त करना।
  • गीले कचरे से खाद बनाने की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया।

ऐसे हुआ रैंक में बदलाव

शहर2025-262024-25
विशाखापत्तनम0109
जबलपुर0205
लखनऊ0303

सालाना खर्च का ब्यौरा

शहरसालाना खर्च
विशाखापत्तनम₹455 करोड़
लखनऊ₹475 करोड़
जयपुर₹552 करोड़
जबलपुरउपलब्ध नहीं
Updated on:
13 Nov 2026, 9:04 AM IST
Published on: