जयपुर

Jaipur Tanker Blast: 25 वैज्ञानिकों ने DNA मिलान के बाद की रिटायर IAS की पहचान, बेटी का लिया गया सैंपल

Jaipur Blast:राजधानी जयपुर में अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास शुक्रवार हादसे में मरने वाले पांच शवों की पहचान नहीं हो पाई थी। एफएसएल निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि डीएनए जांच के लिए 25 वैज्ञानिकों की टीम लगाई गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2024, 8:03 AM IST
jaipur blast

Jaipur Gas Blast: राजधानी जयपुर में अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास शुक्रवार हादसे में मरने वाले पांच शवों की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके लिए 5 अज्ञात लोगों के सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे गए थे। एफएसएल निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि डीएनए जांच के लिए 25 वैज्ञानिकों की टीम लगाई गई।

जिसने 24 घंटे में दो मृतकों की पहचान कर ली। इसमें रिटायर्ड आइएएस करणी सिंह और ट्रेलर चालक संजेश यादव के डीएनए का मिलान कर दोनों की पुष्टि कर दी।

निदेशक शर्मा ने बताया कि जब हमने पांच लोगों की प्रोफाइल जनरेट की तो उससे पता चला कि यह चार लोगों के ही हैं। एक आदमी के धड़ और ऊपर वाला हिस्सा अलग हो गया था। वह दो बन गए थे। वे चार ही अज्ञात थे। उन चार में से दो लोग आइडेंटिफाई हो गए।

पहला रिटायर्ड आइएएस करणी सिंह राठौड़ की बेटी सुमन का सैंपल मैच करने के लिए भेजा गया था। इसी तरह एक अज्ञात संजेश यादव का सैंपल भी मैच हो गया। इसके लिए उसके भाई इंद्रजीत का सैंपल मिला था। दो और सैंपल किसी और के हैं। ट्रक चालक प्रदीप कुमार के पिता ज्ञान सिंह का डीएनए सैंपल उनसे मैच नही हो पाया। इस सैंपल के परिजन कोई और हैं, जिनके आने पर पता चलेगा।

Updated on:
22 Dec 2024, 8:03 AM IST
Published on: