जयपुर

जयपुर में एक और कांड, होटल में कपल के वीडियो के बाद अब यहां Car और Bathroom का Video Leak …

Car Or Bathroom Private Video Leak: जयपुर के पांच सितारा होटल में कपल के वायरल वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2025, 11:49 AM IST
Feature image

Jaipur News: जयपुर के पांच सितारा होटल में कपल के वायरल वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। इस बार मामला और भी गंभीर है , जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने उसका बाथरूम में स्नान करते समय गुप्त वीडियो बनाया और फिर उसी वीडियो को दिखाकर होटल और कार में संबंध बनाए।

यह मामला जयपुर जिले के बस्सी थाना क्षेत्र का है। यहां गांव में रहने वाली 29 साल की महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक बबलू ने पहले गुप्त रूप से उसका वीडियो बना लिया और कुछ दिन बाद वही वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। यह वीडियो घर में छुपकर नहाने के दौरान बनाया गया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला को धमकाते हुए न सिर्फ एक होटल में बल्कि अपनी कार में भी जबरन संबंध बनाए। महिला का कहना है कि वह मानसिक और सामाजिक डर के चलते चुप रही, लेकिन जब आरोपी ज्यादा दबाव बनाने लगा तो उसने अपने परिवार को इसकी सूचना दी। परिवार ने हिम्मत दी और अब शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बस्सी थाना पुलिस ने रेप, ब्लेकमेल, वीडियो वायरल करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी बब्लू को तलाश किया जा रहा है। मामले की जांच एसएचओ बस्सी कर रहे हैं। पीडिता का मेडिकल भी कराया गया है। पीडिता का कहना है कि आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए हैं।

Updated on:
21 Jun 2025, 11:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध