जयपुर

​Jaipur Weather: रिमझिम फूहारों से भीगा गुलाबीनगर, टूरिस्ट स्पॉट पर उमड़ी भीड़, इन शहरों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

राजधानी जयपुर में मंगलवार दोपहर छाए मेघों ने रिमझिम फूहारों की बारिश कर दी। फूहारों से शहर के कई इलाके तरबतर हुए तो शहर के टूरिस्ट स्पॉट पर मौसम का लुत्फ उठाने देशी विदेशी पर्यटक पहुंचे।

2 min read
Jun 17, 2025
राजस्थान में प्री मानसून बारिश, पत्रिका फोटो

Rajasthan: राजधानी जयपुर में मंगलवार दोपहर छाए मेघों ने रिमझिम फूहारों की बारिश कर दी। फूहारों से शहर के कई इलाके तरबतर हुए तो शहर के टूरिस्ट स्पॉट पर मौसम का लुत्फ उठाने देशी विदेशी पर्यटक पहुंचे। मौसम विभाग ने आज जयपुर समेत 15 शहरों में हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

जयपुर शहर में जेएलएन रोड, टोंक रोड, सांगानेर, परकोटा क्षेत्र समेत कई इलाकों को बारिश की फूहारों ने जमकर भिगोया। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने पर उमस और गर्मी से बेचैन लोगों को राहत मिली। मौसम सुहावना होने पर शहर के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट भी आबाद नजर आए। गुलाबीनगर घूमने आए देशी विदेशी पर्यटकों का हुजूम टूरिस्ट स्पॉट पर मौसम का आनंद उठाते दिखाई दिए।

इन शहरों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, पाली, राजसमंद, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर तेज हवा संग बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
जयपुर समेत बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, अजमेर, नागौर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

एक और सिस्टम हो रहा सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के अलावा पंजाब के आसपास क्षेत्र में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। जिसके असर से आगामी दिनों में राजस्थान के उत्तर पूर्वी इलाकों में मानसून पूर्व बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर