जयपुर

भाजपा को एक और बड़ा झटका, इस ‘दिग्गज’ नेता ने पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।
less than 1 minute read
Oct 25, 2018
mool chand meena

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। चुनावों से पहले बाड़मेर से मानवेंद्र सिंह के भाजपा को छोड़ने के बाद अब जयपुर जिला प्रमुख मूलचंद मीणा ने पार्टी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि मीणा के अलावा विजय पूनिया, बिंदू चौधरी और नारायण राम बेड़ा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

राहुल गांधी की सीकर में सभा इन नेताओं को प्रभारी अविनाश पांडे ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से मुलाकात कराई।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और विधायक मानवेंद्र सिंह ने 17 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत, राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण ली थी।

राहुल की सभा में पहुंचे मीणा
जयपुर जिला प्रमुख मूलचंद मीणा के दल बदलने जानकारी तब सामने जब वे सीकर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में पहुंचे। हालांकि मीणा के पार्टी छोड़ने को लेकर फिलहाल बीजेपी की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

बीजेपी में रहते हुए मूलचंद मीणा फरवरी 2015 में जयपुर जिला परिषद के जिला प्रमुख बने थे। जिला प्रमुख के चुनावों में मीणा ने कांग्रेस से गोपाल मीणा को 5 वोट से हराया था। मतदान में बीजेपी के मूलचंद मीणा को 28 और कांग्रेस के गोपाल मीणा को 23 वोट मिले थे।

Published on:
25 Oct 2018 03:54 pm