जयपुर

MLA Jogeshwar Garg : जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा के जालोर से पांच बार के विधायक जोगेश्वर गर्ग सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के नए सरकारी मुख्य सचेतक होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनुशंसा के बाद विधानसभा ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए।
less than 1 minute read
Jan 09, 2024
mla_jogeshwar_garg.jpg

जयपुर। भाजपा के जालोर से पांच बार के विधायक जोगेश्वर गर्ग सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के नए सरकारी मुख्य सचेतक होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनुशंसा के बाद विधानसभा ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए। गर्ग को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा।

जोगेश्वर गर्ग सत्ता पक्ष की ओर से संसदीय कार्य मंत्री के साथ मिलकर फ्लोर मैनेजमेंट संभालेंगे। सदन के कामकाज में मुख्य सचेतक की अहम भूमिका होती है। कार्य सलाहकार समिति की बैठक, सदन में कौन-कौन बोलेगा। इसकी सूचना देने का जिम्मा भी मुख्य सचेतक के पास ही होता है। जोगेश्वर गर्ग भैरों सिंह शेखावत सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। पिछली बार भाजपा जब विपक्ष में थी, तब भी गर्ग विपक्ष के सचेतक की भूमिका में ही थे। गर्ग को संघ पृष्ठभूमि का माना जाता है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी संघ का ही बड़ा चेहरा हैं।

तालमेल से चलाएंगे सदन
जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि पक्ष-विपक्षी विधायकों से भी मेरे अच्छे संबंध है। तालमेल से सदन चलाएंगे। सदन की बैठकें ज्यादा से ज्यादा हो। इसके लिए भी कोशिश करेंगे।

Published on:
09 Jan 2024 07:12 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : ‘विवादित बयान’ देकर बुरे फंसे BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, चौतरफा घिरे तो मारा ‘यू-टर्न’! जानें पूरा मामला

राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग