2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किरोड़ीलाल मीणा ने अशोक गहलोत की योजनाओं की तारीफ की, वजह जानकर हर कोई चौंका

Kirodi Lal Meena praised Ashok Gehlot : भाजपा सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने आज बैठक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत की योजनाओं की तारीफ की। वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Jan 2024, 5:39 PM IST

kirodi_lal_meena_3.jpg

राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने आज विभागीय अफसरों संग बैठक करने के बाद मीडिया के सामने पूर्व अशोक गहलोत सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़े। यह सुनकर मीडिया हैरान रह गया। पर जब कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने इसका खुलासा करते हुए कहा अलग से कृषि बजट पेश करने की परंपरा ठीक हैं। क्योंकि प्रदेश में एक बड़ा तबका है, जो खेती से जुड़ा है। अलग से कृषि बजट पेश करने से उन्हें ज्यादा फायदा मिल सकता है। हम भी कोशिश करेंगे कि कैसे किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का कोई तुक नहीं है। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने पदभार संभालने के बाद पहली बार पंत कृषि भवन पहुंचे और विभागीय अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में कृषि मंत्री ने विभागीय योजनाओं को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए।

पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं की समीक्षा होगी

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा पिछली सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए जो भी योजनाएं चलाई थी, उसे आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन इन योजनाओं ने धरातल पर कितना असर पैदा किया है, इसकी समीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan : मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी का इस्तीफा मंजूर, अब किसे मिलेंगे उनके 4 विभाग, जानें

किसानहित में नवाचार किए जाएंगे

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने आगे कहा किसानहित में क्या नवाचार किए जा सकते हैं, इस पर भी विचार किया जाएगा। किसानों की समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से गौर किया जाएगा।

बिचौलियों को खत्म करने की योजना

हॉर्टिकल्चर की योजनाओं में बिचौलियों की वजह से किसानों को फायदा नहीं मिलने के सवाल पर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, किसी भी योजना में मीडिएटर खत्म हो, इसके लिए हर योजना को ऑनलाइन किया जाएगा। इससे सीधा फायदा किसानों को मिलने लगेगा और बिचौलिए खत्म होंगे।

यह भी पढ़ें - सचिन पायलट का बड़ा बयान - घबराई हुई है भाजपा, जानें ऐसा क्यों कहा