3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन पायलट का बड़ा बयान – घबराई हुई है भाजपा, जानें ऐसा क्यों कहा

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज एक बड़ा बयान जारी किया। सचिन पायलट बोले, भाजपा घबराई हुई है। जिसने भी यह बयान सुना वह आश्चर्य चकित हो गया। जानें सचिन पायलट के बयान में क्या छुपा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Jan 2024, 5:01 PM IST

sachin_pilot.jpg

Sachin Pilot

करणपुर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के पैर आसमान में हैं। सभी खुशी से चहक रहे हैं। यह जीत कांग्रेस को राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की जा रही रणनीति बनाने में मददगार होगी। करणपुर चुनाव जीतने के बाद तो अशोक गहलोत ने तंज कसा तो गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा की चुटकी ली। इधर सचिन पायलट ने जीते विधायक और विधानसभा की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी। आज 9 जनवरी को दिल्ली से जयपुर जाते दौसा में सचिन पायलट ने कहाकि भाजपा घबराई हुई है कि अगर विपक्ष एक साथ आता है और चुनाव लड़ता है तो क्या होगा?।

जल्द ही सीटों का बंटवारा होगा

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, 14 जनवरी से राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा सभी को प्रोत्साहित करेगी। पर भाजपा घबराई हुई है कि अगर विपक्ष एक साथ आता है और चुनाव लड़ता है तो क्या होगा?। साथ ही उनके लिए चुनौती है। मुझे विश्वास है कि भारत गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा। जल्द ही सीटों का बंटवारा भी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - Rajasthan : जयपुर में 10 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश

हम सब राहुल गांधी के साथ जाएंगे मणिपुर

सचिन पायलट मौजूदा समय AICC के महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी है। आज सचिन पायलट दिल्ली से जयपुर जाते समय दौसा में रुके। जहां सचिन पायलट का कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पायलट ने कहा हम सब राहुल गांधी के साथ वहां जाएंगे और यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा से देश में जो हकीकत है उसे देखने और समझने का मौका मिलेगा। साथ ही लोगों से मिलकर न्याय दिलाने की जो मुहिम राहुल गांधी ने छेड़ी है उसे पूरा कर सकेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर पायलट ने कहा इंडिया अलाइंस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा।

यह भी पढ़ें - Rajasthan : मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी का इस्तीफा मंजूर, अब किसे मिलेंगे उनके 4 विभाग, जानें