
Jaipur
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 10 जनवरी 2024 को जयपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होंगें। जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर ग्रामीण प्रकाश राजपुरोहित ने एक आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए मतदान दिवस को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में पराक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 के तहत मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर ग्रामीण प्रकाश राजपुरोहित के आदेश के तहत जयपुर जिला ग्रामीण की पंचायत समिति झोटवाडा की ग्राम पंचायत भम्भौरी के सरपंच निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति तूंगा की ग्राम पंचायत खिजूरिया ब्राहम्णान के सरपंच निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति किशनगढ़ की ग्राम पंचायत रामजीपुरा कलां के वार्ड संख्या 02 एवं पंचायत समिति विराटनगर की ग्राम पंचायत गोविंदपुरा धाबाई के वार्ड संख्या 08 के मतदान दिवस 10 जनवरी, 2023 को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में एवं संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में स्थित औद्योगिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों (आकस्मिक कामगारों सहित) को मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश देय होगा।
यह भी पढ़ें - करणपुर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री की हार पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने ली चुटकी, कहीं ये बड़ी बात
यह भी पढ़ें - भरतपुर में महिला विधायक ने कड़ाके की सर्दी में रात में की खेत की सिंचाई, MLA को देखकर चौंके किसान
Updated on:
9 Jan 2024, 11:00 AM IST
Published on:
9 Jan 2024, 10:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.