जयपुर

एक्सरसाइज के माध्यम से थियेटर के गुर सीख रहे प्रतिभागी

जवाहर कला केंद्र और सार्थक थियेटर ग्रुप की ओर से जेकेके में 45 दिवसीय गहन नाट्य कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न एक्सरसाइज के माध्यम से थियेटर और एक्टिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। वरिष्ठ नाट्य निर्देशक साबिर खान के निर्देशन में इस कार्यशाला की शुरुआत की गई है।
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2022, 10:57 PM IST
एक्सरसाइज के माध्यम से थियेटर के गुर सीख रहे प्रतिभागी
एक्सरसाइज के माध्यम से थियेटर के गुर सीख रहे प्रतिभागी


वरिष्ठ नाट्य निर्देशक साबिर खान के निर्देशन में हो रही कार्यशाला
जेकेके व सार्थक थियेटर ग्रुप करवा रहे हैं कार्यशाला
जयपुर। जवाहर कला केंद्र और सार्थक थियेटर ग्रुप की ओर से जेकेके में 45 दिवसीय गहन नाट्य कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न एक्सरसाइज के माध्यम से थियेटर और एक्टिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। वरिष्ठ नाट्य निर्देशक साबिर खान के निर्देशन में इस कार्यशाला की शुरुआत की गई है। कार्यशाला रोजाना जेकेके के रिहर्सल हॉल में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जा रही है। इस दौरान प्रतिभागियों से बॉडी व वायस एक्सरसाइज, विभिन्न एक्टिंग टास्क और थियेटर को समझने के लिए थियोरी सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ नाट्य निर्देशक साबिर खान ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य थियेटर और सिनेमा में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स को मंच प्रदान करना है, जिससे कि उन्हें सही दिशा मिल सके। कार्यशाला में हम बच्चों से ऐसे टास्क करा रहे हैं जिससे कि उनकी बौद्धिक और सोचने और विचार करने की क्षमता का विकास होगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों से रोजाना विभिन्न एक्सरसाइज और टास्क कराए जा रहे हैं। इस दौरान उनसे अपने आसपास के कैरेक्टर को समझने और उनकी डीटेलिंग की एक्टिविटी कराई जा रही है। जिसके बाद प्रतिभागियों को स्टोरी डवलपमेंट, स्क्रिप्टिंग, स्क्रिप्ट री़डिंग, डिस्कशन, सीन वर्क, कास्टिंग के बारे में सिखाया जाएगा। अंत में प्रतिभागियों की ओर से तैयार नाटक का मंचन भी किया जाएगा।
कार्यशाला में अब तक के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रतिभागी नवीन यादव ने कहा कि बहुत ही कम ही समय में मैंने अपने व्यक्तित्व में पॉजिटिव बदलाव को महसूस किया है। मैंने अब चीजों को अलग नजरिए से देखना शुरू किया है। कार्यशाला के दौरान हमें फिट रहने के लिए रोजाना फिजिकल एक्सरसाइज भी कराई जा रही है। साथ ही हमें वॉयस मॉड्यूलेशन, शब्दों के सही उच्चारण, साहित्य सहित एक्टिंग और थियेटर की तकनीकों के बारे में भी समझने का अवसर मिल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना