जयपुर

JD Vance Visit : जयपुर से आगरा पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, सीएम योगी ने किया स्वागत, दोपहर में वापस लौटेंगे पिंकसिटी

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस यानी जेडी वेंस आज सुबह जयपुर से आगरा पहुंचे।

less than 1 minute read
Apr 23, 2025

जयपुर। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस यानी जेडी वेंस आज सुबह जयपुर से आगरा पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर सीएम आदित्यनाथ योगी ने जेडी वेंस का स्वागत किया। जेडी वेंस आज परिवार के साथ ताजमहल का दीदार कर रहे है। जेडी वेंस ताज महल घूमने के बाद दोपहर करीब 1:25 बजे वापस जयपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद वेंस सिटी पैलेस का भ्रमण करने जाएंगे।

इससे पहले जेडी वेंस और उनके परिवार की ताजमहल विजिट को लेकर आगरा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।

वहीं जयपुर में सिटी पैलेस संग्रहालय के निदेशक वैभव चौहान ने बताया कि आज अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सपरिवार आएंगे। इसलिए महाराजा सवाई मान सिंह सेकेंड म्यूजियम, सिटी पैलेस आज पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। मंगलवार को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने सिटी पैलेस का दौरा किया था और सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा था।

जानकारी अनुसार उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार की अगवानी करेंगे और सिटी पैलेस घुमाएंगे। कल सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर वेंस वाशिंगटन के लिए रवाना हो जाएंगे।

इधर पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जयपुर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब ईआरटी कमांडो की कई टुकड़ियां जेडी वेंस की सुरक्षा में तैनात की गई हैं।

Updated on:
23 Apr 2025 10:50 am
Published on:
23 Apr 2025 10:41 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर