जयपुर

JDA Good News: 97.63 करोड़ रुपए की योजनाओं को मिली मंजूरी, जयपुर में यहां बनेगी 250 फीट चौड़ी सेक्टर रोड

Executive Committee Meeting: बैठक में जोन-11 में 250 फीट चौड़ी सेक्टर रोड के निर्माण कार्य के लिए 51.21 करोड़ रुपए की निविदा को मंजूरी दी गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2025, 9:47 AM IST
Feature image
फोटो: पत्रिका नेटवर्क

Jaipur Development Authority Good News: राजधानी जयपुर के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की कार्यकारी समिति की गुरुवार को मंथन सभागार में हुई बैठक में शहर के चार प्रमुख जोनों में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए कुल 97.63 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। इन योजनाओं में सड़क निर्माण से लेकर ड्रेनेज नेटवर्क तक के काम शामिल हैं।

जोन-11: 250 फीट चौड़ी सेक्टर रोड का निर्माण

बैठक में सबसे बड़ा निर्णय जोन-11 का है। जहां 250 फीट चौड़ी सेक्टर रोड के निर्माण कार्य के लिए 51.21 करोड़ रुपए की निविदा को मंजूरी दी गई।

जोन-13 विद्याधर नगर: नया ड्रेनेज नेटवर्क

जोन-13 के अंतर्गत आने वाले विद्याधर नगर क्षेत्र में ड्रेनेज समस्या को दूर करने के लिए 17.05 करोड़ रुपए की लागत से नया ड्रेनेज नेटवर्क बिछाने की योजना स्वीकृत की गई है। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

जोन-14: निजी खातेदारी योजनाओं में सड़क निर्माण

जोन-14 के अंतर्गत निजी खातेदारी योजनाओं में फेज-प्रथम के तहत सड़कों के निर्माण कार्य को भी हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए 14.24 करोड़ रुपए की निविदा को अनुमोदन प्रदान किया गया।

जोन-7 अजमेर रोड: ड्रेनेज बॉक्स निर्माण

अजमेर रोड पर बढ़ती जल निकासी की समस्या को देखते हुए जोन-7 के क्षेत्राधिकार में ड्रेनेज बॉक्स निर्माण के लिए 15.13 करोड़ रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है।

Updated on:
10 Oct 2025, 9:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध