जयपुर

जेडीए आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया पर लगाई अंतरिम रोक, सोसायटी विवाद में 24 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने उपायुक्त जोन-7 द्वारा दिए गए आदेशों पर अंतरिम रोक लगा दी है।

less than 1 minute read
Feb 19, 2026

जयपुर। कालवाड़ रोड पर स्थित 'कृष्णा कुंज विलास' सोसायटी की कार्यकारिणी और चुनाव को लेकर चल रहा विवाद गहरा गया है। जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने उपायुक्त जोन-7 द्वारा दिए गए आदेशों पर अंतरिम रोक लगा दी है।

दरअसल जेडीए उपायुक्त जोन-7 ने पिछले दिनों एक आदेश जारी किया था, जिसमें 20 महीने से काम कर रही वर्तमान कार्यकारिणी को हटाकर 1 मार्च तक नए चुनाव कराने का निर्देश दिया गया था। इस निर्णय पर सवाल इसलिए उठे क्योंकि इसी मामले से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अपील जून 2023 से जेडीए में पहले से लंबित थी। आरोप है कि उपायुक्त ने पुरानी अपील पर फैसला होने का इंतजार किए बिना ही आनन-फानन में चुनाव का नया आदेश जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें

जयपुर में पुलिस थाने के पास बेकाबू कार ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार के टूटे दोनों पैर, पकड़ने की कोशिश की तो लोगों पर चढ़ाने का प्रयास, आरोप: दौड़ा रहा था नाबालिग

अपीलार्थी प्रकाश मिश्रा ने इस 'जल्दबाजी' को आधार बनाकर आयुक्त न्यायालय में चुनौती दी। मामले की गंभीरता देखते हुए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने उपायुक्त के आदेश को स्थगित कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि किन परिस्थितियों में लंबित अपील को नजरअंदाज कर नया आदेश पारित किया गया। आयुक्त ने उपायुक्त को सख्त निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2023 से लंबित मूल फाइल और पूरा रिकॉर्ड 7 दिन के भीतर आयुक्त कोर्ट में पेश किया जाए। अब इस मामले की अगली सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में 5 हजार पुरुषों ने पत्नी की प्रताड़ना पर मांगी मदद, सबसे ज्यादा प्रताड़ित आईटी सेक्टर के पुरुष
Published on:
19 Feb 2026 11:02 pm
Also Read
View All