शहर के अलग-अलग जोनों में 30 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्त कर दिया। साथ ही सीकर रोड स्थित न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
जयपुर। Jaipur Development Authority (जविप्रा) ने शनिवार को शहर के अलग-अलग जोनों में 30 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्त कर दिया। साथ ही सीकर रोड स्थित न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
पुलिस महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-12, जोन-18 और जोन-6 में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन और मजदूरों की सहायता से अवैध निर्माण हटाते हुए कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया।
जोन-12: दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
जोन-12 क्षेत्र के ग्राम मुड़ोता(कालवाड़ रोड) और ग्राम रामकुई में करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति और बिना भू-रूपांतरण के मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, बाउंड्रीवाल, गेट आदि बनाकर अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी की जा रही थी। राजस्व व तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर इन्हें ध्वस्त किया गया।
जोन-18: ‘रेनबोफार्म’ नाम से अवैध योजना पर कार्रवाई
ग्राम बस्सी (जहाजाबादबोबास से पहले) क्षेत्र में करीब 10 बीघा भूमि पर ‘रेनबोफार्म’ नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां बनाई गई सड़कें, सीमेंट पट्टियां और बाउंड्रीवाल हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया।
जोन-6: न्यू लोहा मंडी में अतिक्रमण हटाया
सीकर रोड स्थित न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अस्थायी झुग्गी-झोंपड़ियां, टेंट और तिरपाल लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।