जयपुर

राजस्थान में JIO ने उतारा धमाकेदार मानसून हंगामा प्लान, सिर्फ 501 रुपये में ऐसे मिलेगा नया JioPhone

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Jul 20, 2018
Mukesh Ambani
jio

जयपुर ।

राजस्थान में जियो के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टेलीकॉम का बेहद चर्चित ब्रांड जियो का मॉनसून हंगामा ऑफर शुक्रवार शाम से राजस्थान में शुरू हो रहा है। इस ऑफर के तहत ग्राहक पुराने फोन एक्सचेंज करके जियोफोन पा सकते हैं। रिलायंस जियो इस ऑफर में Jio Phone 2 लांच करने जा रही है। कंपनी ने इसे जियो फोन का अपडेटेड वर्जन बताया है। ग्राहक अपना फोन सिर्फ 501 रुपये में बदला सकते हैं।

जियोफोन मॉनसून हंगामा की शुरुआत के साथ यूजर्स को अपने पुराने फीचर फोन को बदलने पर सिर्फ 501 रुपए में एक नया जियोफोन मिल सकता है। जियोफोन मॉनसून हंगामा की शुरुआत राजस्थान में शाम 5:01 बजे, 20 जुलाई, 2018 से होगी। ग्राहक केवल 501 रुपए से अपना पुराना फीचर फोन चाहे किसी भी ब्रांड का हो, को बदल कर एक ब्रांड न्यू जियोफोन प्राप्त कर सकते हैं।

एपीपी ईकोसिस्टम नए ऐप्लिकेशन्स से लैस होगा JIOHONE

बता दें कि यह जियोफोन अपग्रेड सिस्टम के साथ राजस्थान में लांच होने जा रहा है। जिसमें एपीपी ईकोसिस्टम और नए ऐप्लिकेशन्स से लैस होगा । फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब जैसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय एप्स भी जिओ फ़ोन से संचालित होंगे। ये एप्स 15 अगस्त 2018 से प्रभावी सभी जियोफोन
उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे।

व्हाट्सएप भी चला सकेंगे नए JIOPHONE में

पुराने जिओ फ़ोन में ग्राहकों को शिकायत थी की इसमें व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब जैसे एप इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। रिलायंस जिओ ने ग्राहकों की इस शिकायत को दूर करते हुए इसमें व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब जैसे ऐप भी इंस्टॉलटेशन का का फीचर डाला है। जिओ का नया फोन अब ये तीनो एप्लीकेशन सपोर्ट करेगा। राजस्थान में आजा शाम 5 बजे जियो फोन का मॉनसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर लांच होगा साथ ही शाम 5 बजे से JIOPHONE के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे।

Published on:
20 Jul 2018 02:24 am