जयपुर

दो से ढाई लाख रुपए में बिक रही सफाई निरीक्षक की सीट

आॅडियो हुए वायरल...   —उस समय की बातचीत जब राजधानी में होता था एक ही नगर निगम
less than 1 minute read
Aug 07, 2021
jmc.jpg


जयपुर. नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा के शनिवार को दो आॅडियो वायरल हुए। इसमें सफाई निरीक्षक की पोस्ट पर लगाने के नाम पर दो से ढाई लाख रुपए लिए जा रहे हैं। इन आॅडियो में प्रधान जी और जॉनी के बीच की बातचीत है। हालांकि, बातचीत को सुनकर ऐसा लग रहा है कि आॅडियो उस समय के हैं जब राजधानी में एक ही निगम हुआ करता था। जॉनी अभी मानसरोवर जोन में सफाई निरीक्षक के तौर पर काम कर रहे हैं। इसमें जॅानी कह रहे हैं कि पहले मुझे वार्ड—49 में लगा दिया। फिर 37 में लगाया। अब आमेर में लगा दिया। एक प्रकरण का जिक्र करते हुए प्रधान कहते हैं कि पवन ने मारपीट कर दी थी। मैंने एक कौड़ी भी नहीं ली और अब भी काम कर रहा है।
बातचीत में तत्कालीन उपायुक्त करणी सिंह, प्रियव्रत सिंह चारण और ममता नागर के भी नाम लिए हैं। जिस समय इन दोनों में बताचीत हुई है, उस समय यही तीनों अधिकारी कार्मिक शाखा से लेकर जोन में उपायुक्त थे।

बातचीत के प्रमुख अंश
जॉनी: प्रधान जी, मैं जोनी बोल रहा हूं। वार्ड में हटाकर आॅफिस में बैठा दिया। एपीओ भी नहीं किया। सिकंदर से बात की तो 25 हजार मांग रहे थे। पहले इंस्पेक्टर बनाया तब भी पैसे लिए।
प्रधानजी: मुर्गा समझ रहे हैं। दे दे 25 हजार रुपए।
जॉनी: इंस्पेक्टर बनने के लिए दो लाख रुपए दे दिए। छह महीने काम भी नहीं करने दिया। एक दिन वार्ड में काम नहीं करने दिया।
प्रधान जी— कौन से वार्ड में लगाया है।
जॉनी—आमेर जोन के वार्ड—91 में लगाया है। आप जयपुर शहर के सरपंच हो। कुछ करो। कार्यवाहक इंस्पेक्टर का काम दिया। बृजमोहन ने 2.5 लाख दिए। मैंने 2.00 लाख दिए।

Published on:
07 Aug 2021 10:14 pm