जयपुर

रोजगार मेला प्रगति-2026 आठ अगस्त को, 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के पंजीकरण की उम्मीद

Aug 04, 2026
Rajasthan

B
B
Bहुब्बल्ली. Bउत्तर कर्नाटक के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईबीएमआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से 8 अगस्त को 16वें मेगा प्लेसमेंट ड्राइव प्रगति-2026 का आयोजन किया जाएगा। हुब्बल्ली स्थित आईबीएमआर आट्र्स एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर में होने वाला यह रोजगार मेला उत्तर कर्नाटक के सबसे बड़े प्लेसमेंट आयोजनों में से एक होगा। इसमें देश-विदेश की 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी और 2,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयोजकों ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के पंजीकरण की संभावना है। कर्नाटक के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से भी युवा इसमें भाग लेंगे। कार्यक्रम में स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), डिप्लोमा, आइटीआई तथा इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24, 2024-25 तथा 2025-26 में उत्तीर्ण विद्यार्थी इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने के पात्र होंगे। कार्यक्रम के दौरान एमएनसी, एमएसएमई, एसएमई, स्टार्टअप तथा विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का सीधे साक्षात्कार लेकर भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगे। प्लेसमेंट ड्राइव से पहले अभ्यर्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं से परिचित कराने के लिए 5 अगस्त को ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। व्हाट इंडस्ट्री एक्सपेक्ट्स एंड हाउ इंडस्ट्री एक्सेप्ट्स विषय पर होने वाली इस कार्यशाला में विशेषज्ञ रोजगार पाने के लिए आवश्यक कौशल, इंटरव्यू की तैयारी, उद्योगों की अपेक्षाएं तथा करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का उद्घाटन धारवाड़ की जिलाधिकारी आर. स्नेहल करेंगी। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ. सुधा कौजगी मुख्य अतिथि तथा आइटीआई कॉलेज के उप निदेशक डॉ. रविंद्र दाबेरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Updated on:
04 Aug 2026 06:01 am
Published on:
04 Aug 2026 06:00 am