टोंक

शिक्षिका पर गलत कार्य में धकेलने के प्रयास का आरोप

निजी महाविद्यालय की एक छात्रा ने महाविद्यालय की एक शिक्षिका पर गलत कार्य के लिए दबाव डालने और इनकार करने पर बदनामी की धमकी देने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2016, 8:26 AM IST
Feature image
खाण्डा फलसा पुलिस थानाक्षेत्र स्थित एक निजी महाविद्यालय की एक छात्रा ने महाविद्यालय की एक शिक्षिका पर गलत कार्य के लिए दबाव डालने और इनकार करने पर बदनामी की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर सदर बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार रातानाडा क्षेत्र निवासी छात्रा का आरोप है कि शिक्षिका ने उसे कई बार घर बुलाया और गलत कार्य के लिए भेजने का दबाव डाला। इनकार करने पर गुस्साई शिक्षिका बदमाश लड़कों को भेज बदनाम करने की धमकियां दे रही हैं।

छात्रा का आरोप है कि गत वर्ष 27 दिसम्बर को शिक्षिका ने सुल्तान मार्केट स्थित अपने ऑफिस में ट्यूशन करने के लिए बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसे एक युवक मिला और गलत काम के लिए दबाव डाला। इससे वह घबरा गई और वहां से निकल गई।
Published on: