
जयपुर
Jodhpur violence Update : जोधपुर में हुए उपद्रव और बवाल के बाद जो हुआ उसका खामियाजा वे लोग भुगत रहे हैं जो अपने घरों में कैद होकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। करौली की तरह ही जोधपुर में भी वहीं सब हुआ हिंसा और उपद्रव के बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया। जोधपुर ईस्ट और वेस्ट में के दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू के बाद अब बेहद ही चुनिंदा लोगों को इसमें ढील दी गई है। किन लोगों को इसमें ढील दी गई है। इसकी जानकारी हम आपको देते हैं।
इन जगहों पर लगा हुआ है जोधपुर में कर्फ्यू
जोधपुर कमिश्नरेट के अनुसार जोधपुर में उदयमंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागौर गेटी, खांडा फलसा, प्रताप नगर, प्रताप नगर सदर , देव नगर, सूरसागर और सरदारपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बारह बजे तक के लिए कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है। कर्फ्यू में ढील को लेकर आज सवेरे तक पुलिस प्रशासन की ओर से किसी भी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया था। पुलिस अफसरों का कहना था कि आज रात तक जो कर्फ्य जारी है उसमें ढील देने के बारे में फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि माहौल शांत रहा तो दोपहर बाद कुछ देर के लिए ढील देने पर विचार किया जा सकता है।
सवेरे सवेरे क्यों लगानी पड गई पुलिस.... कर्फ्यू में भी लोगों को क्यों निकलने दिया
कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में आज सवेरे अतिरिक्त पुलिस लगानी पड गई। दरअसल देर रात कर्फ्यू को लेकर जो आदेश जारी किए गए थे उनको संशोघित किया गया। कर्फ्यू में विभिन्न विद्यालय की परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले वि़द्यार्थियों, शिक्षकों एवं परीक्षा कार्य में लगे स्टॅाफ को आने.जाने की छूट होगी। चिकित्सकीय आपातकाल, चिकित्सा सेवा से संबंधित कर्मी, बैंककर्मी, न्यायिक सेवाओं से संबंधित पदाधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार व मीडियाकर्मियों द्वारा परिचय पत्र या दस्तावेज दिखाने पर अनुमति होगी। विशेष परिस्थितियों में अति आवश्यक होने पर कफ्यू में निकलने के लिए संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त अनुमति प्रदान कर सकेंगे तथा शेष आदेश यथावत रहेगे।