जयपुर

12 मिनट अंधेरे में रहे ‘जेपी नड्डा और CM भजनलाल’, मंदिर में पहुंचते ही गई बिजली; अधिकारियों के छूटे पसीने

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ जयपुर में मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2025, 8:07 AM IST
jp nadda and bhajanlal sharma
Photo- JP Nadda X Handle

JP Nadda in Jaipur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आए। वे रात करीब 10 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन करने गए। दोनों नेताओं ने जैसे ही मंदिर में प्रवेश किया, वैसे ही बिजली गुल हो गई। वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान मंदिर में बिजली गुल होते ही वहां मौजूद अफसरों में खलबली मच गई। मंदिर प्रबंधन ने आनन-फानन में जनरेटर चलाया, तब बिजली सप्लाई बहाल हुई। इस दौरान दोनों नेता करीब 12 मिनट तक अंधेरे में रहे।

वहीं, मामले के बाद डिस्कॉम प्रबंधन में खलबली मची हुई है। मामले में जिम्मेदार बिजली इंजीनियरों पर गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि तिलक नगर में 33 केवी सब- स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के कारण मंदिर में बिजली गुल हुई। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर पंचवटी सब-डिवीजन के अधीन है और इस सब-डिवीजन का जिम्मा अधिशासी अभियंता एनके अग्रवाल के जिम्मे है।

इस मामले में जयपुर डिस्कॉम के जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्र त्रिवेदी से बात की तो उन्होंने कहा कि सोमवार को इस मामले में सर्कल एसई से रिपोर्ट मिलने पर ही जानकारी दी जाएगी।

तिलक नगर के 33/11 सब-स्टेशन में फॉल्ट के कारण गई थी बिजली

जिम्मेदार ये बोले

मैं इस मामले में कुछ भी बोलने के लिए अधिकृत नहीं हूं। मामले की जानकारी डिस्कॉम जनसंपर्क अधिकारी से ले सकते हैं।

-अनिल टोडवाल, अधीक्षण अभियंता, दक्षिण सर्कल

Updated on:
2 Jun 2025, 8:07 AM IST
Published on: