जयपुर

Rajasthan News : महज़ 24 घंटे… और एक ‘बुरी खबर’ ने श्याम रंगीला की दो बड़ी ‘खुशखबरियों’ पर फेर दिया पानी !

राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी श्याम रंगीला के नामांकन के दौरान सबसे ख़ास बात ये रही कि महज़ 24 घंटे के दौरान दो बड़ी खुशखबरियों पर एक बुरी खबर ने अचानक पानी फेर दिया।

less than 1 minute read
May 16, 2024

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के इरादे से वाराणसी पहुंचे राजस्थान निवासी श्याम रंगीला का नामांकन रद्द हो गया है। नामांकन जांच के बाद विभिन्न कारणों से उनके नामांकन को निर्वाचन अधिकारियों ने खारिज कर दिया।

रंगीला के नामांकन के दौरान सबसे ख़ास बात ये रही कि महज़ 24 घंटे के दौरान दो बड़ी खुशखबरियों पर एक बुरी खबर ने अचानक पानी फेर दिया।

दरअसल, वाराणसी लोकसभा सीट पर नामांकन के आखिरी दिन (14 मई) के आखिरी वक्त पर श्याम रंगीला नामांकन दाखिल करने में सफल रहे थे, जिसके बाद वे ख़ुशी और राहत की मुद्रा में कलक्ट्रेट परिसर से बाहर निकले थे।

वहीं इसके फ़ौरन बाद भारत चुनाव आयोग से अधिकृत और पंजीकृत आजाद अधिकार सेना ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान भी किया। लेकिन कुछ ही पलों बाद नामांकन खारिज होने की खबर ने श्याम रंगीला के सभी अरमानों पर पानी फेर दिया।

'दिल टूटा, हौंसला नहीं'

नामांकन खारिज होने के बाद दी प्रतिक्रिया में श्याम रंगीला ने कहा कि मुझे वाराणसी से नहीं लड़ने देंगे, ये तय था जो अब साफ़ हो गया है। इससे दिल ज़रूर टूट गया है लेकिन हौसला नहीं टूटा है।

प्रशासन और चुनाव आयोग पर आरोप

नामांकन खारिज होने के बाद श्याम रंगीला ने वाराणसी के स्थानीय प्रशासन और चुनाव अधिकारियों पर आरोप लगाए। उन्होंने अपने नामांकन के सभी आवश्यक दस्तावेज सही होने की दलील देते हुए आरोप लगाया कि लोकतंत्र में उन्हीं को लड़ने का अधिकार है जिन्हें आयोग चुनेगा।

Published on:
16 May 2024 10:11 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर