जयपुर

काजू बादाम को मात दे रहा मारवाड़ का ये मेवा, 600 से 1000 रुपए किलो है भाव, ये है खास वजह

काजू बादाम को मात दे रहा मारवाड़ का ये मेवा, 600 से 1000 रुपए किलो है भाव, ये है खास वजह

2 min read
Mar 24, 2019
Nuts

जयपुर/बाड़मेर।

शीतला सप्तमी के पर्व पर घर-घर बनने वाले कैर सांगरी की सब्जी प्रसिद्ध व्यंजन है। कैर सांगरी के सर्वाधिक उत्पादन करने वाले रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में भी यह आलम रहा है कि कैर 1000 और सांगरी 600 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। इस पंचकूटे में स्वाद के लिए मिलाए जाने वाले सूखे मेवे काजू, किशमिश, बादाम और पिस्ता के दाम भी इससे कहीं कम रहे।

शीतला सप्तमी में कैर सांगरी की सब्जी बनाने का मुख्य कारण है कि अन्य सब्जियां गर्मी के दिनों में खराब हो जाती है। सूखे कैर सांगरी की सब्जी के स्वाद में कोई अंतर नहीं आता। कई परिवार शीतला सप्तमी का अगता यानि ठंडा भोजन तीन दिन तक भी खाते हैं। ऐसे में इस सब्जी को ही प्राथमिकता दी जाती है।

पंचकूटा में सूखे कैर और सांगरी, कुम्मट, काचरा, अमचूर, सूखे मेवे डालकर सब्जी बनती है। सूखे कैर और सांगरी की सब्जी ही तरोताजा रहती है। सभी राज्यों में मांग इन दिनों कैर व सांगरी की मांग बनी हुई है। जो कैर सांगरी पहले गांवों में मुफ्त में ही मिल जाती थी अब बाजार के साथ विदेशों में भी इसकी मांग बढ़ गई है। साथ ही बड़ी होटलों में शाही सब्जी के रूप में इसका उपयोग हो रहा है।

भावों पर एक नजर
सूखे कैर - 1000 रुपए
सांगरी - 600 रुपए
कुम्मट - 120 रुपए
गूंदा - 600 रुपए
अमचूर - 360 रुपए
काचरा - 150 रुपए
ग्वारफली- 600

मेवों के भाव
काजू -900 रुपए
किशमिश - 300 रुपए
बादाम -600 रुपए
दाख- 350 रुपए

Published on:
24 Mar 2019 06:59 pm
Also Read
View All