
Lok Sabha Election 2019
जयपुर।
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2019)का बिगुल बज चुका है। राजस्थान समेत सभी राज्यों में चुनावी तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं चुनावी तैयारियों के तहत इन दिनों सोशल मीडिया पर बीजेपी का कैंपेन जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' (Main Bhi Chowkidar) कैंपेन की शुरुआत की है।
इस कैंपेन के चलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' रख लिया है। वहीं #MainBhiChowkidar कैंपेन को लेकर ही बीजेपी के अधिकतर नेताओं ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का नाम बदल कर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लगा लिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने भी अपने ट्विटर हैंडल का नाम चौकीदार अमित शाह कर दिया है।
इसी के साथ राजस्थान में भी चौकीदार कैंपेन जमकर वायरल हो रहा है। राजस्थान में भी भारतीय जनता पार्टी के अधिकतर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पीएम मोदी के इस कैंपेन का अनुसरण करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है। प्रदेश बीजेपी के इन दिग्गजों में राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे, बीजेपी सरकार में मंत्री रहे कालीचरण सर्राफ, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल हैं।
इन सभी नेताओं ने अपने ट्विटर एकाउंट पर कैंपेन के तहत नाम बदलते हुए अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द का उपयोग किया है। वहीं सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि बीजेपी नेताओं के अलावा भी बहुत से आम लोगों ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है।
जिस तरह लोकसभा चुनाव 2014 में 'मोदी लहर' और 'हर हर मोदी, घर घर मोदी' जैसे नारे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे और इसका फायदा बीजेपी को चुनावों में मिला था। ऐसे में इस बार भी बीजेपी सोशल मीडिया कैंपेन से चुनावी फायदा ले सकती है।
साथ ही पीएम मोदी ने इस कैंपेन की शुरुआत से पहले अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी कर 'मैं भी चौकीदार' से चुनावी मुहिम की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो के साथ-साथ ट्वीट भी किया और कहा, ‘आपका यह चौकीदार राष्ट्र की सेवा में मजबूती से खड़ा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं'. उन्होंने कहा कि हर कोई जो भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराइयों से लड़ा रहा है, वह एक चौकीदार है. मोदी ने कहा कि हर कोई जो भारत की प्रगति के लिये कठिन परिश्रम कर रहा है, वह एक चौकीदार है. उन्होंने कहा, ‘आज हर भारतीय कह रहा है कि मैं भी चौकीदार'. पीएम मोदी अक्सर स्वयं को ऐसा ‘‘चौकीदार'' बताते आए हैं जो भ्रष्टाचार को अनुमति नहीं देगा और न ही स्वयं भ्रष्टाचार करेगा।
Published on:
18 Mar 2019 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
