Karwa chauth 2023: कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर आज देशभर में घर—घर करवा चौथ का उल्लास है। खासकर महिलाओं में इसे लेकर उत्साह नजर आ रहा है। चांद के दर्शन को लेकर घर—घर चर्चा भी है। आज करवा चौथ पर चंद्रमा में मंगल और बुध एक साथ विराजमान है।
जयपुर। कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर आज देशभर में घर—घर करवा चौथ का उल्लास है। खासकर महिलाओं में इसे लेकर उत्साह नजर आ रहा है। चांद के दर्शन को लेकर घर—घर चर्चा भी है। 100 साल के बाद आज करवा चौथ पर चंद्रमा में मंगल और बुध एक साथ विराजमान है। इससे बुधादित्य योग बना है। ज्योतिषियों की मानें तो इस महासंयोग पर करवा चौथ व्रत और पूजा वैवाहिक जीवन के लिए सुख-समृद्धि और पुण्य का फल देने वाली है।
महिलाओं ने अखंड सुहाग व सुख—समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखा है। वहीं आज अमृत योग, शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ बुधादित्य योग का विशेष संयाग बना है। महिलाएं दिनभर जहां चौथ माता व गणेशजी का पूजन कर कथा सुनेंगी, वहीं रात 8 बजकर 28 मिनट पर चन्द्रोदय होने पर उसे अघ्र्य अर्पित करेंगी। करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त शाम 05:36 बजे से 06:54 बजे तक रहेगा। इसके बाद शाम 07:34 बजे से रात 09:13 बजे तक अमृतकाल मुहूर्त रहेगा।
राजस्थान में सबसे पहले भरतपुर में उगेगा चांद
राजस्थान में सबसे पहले आज करवा चौथ का चन्द्रोदय भरतपुर में होगा, यहां चांद रात 8 बजकर 19 मिनट पर उगेगा। वहीं जयपुर में चांद के दर्शन रात 8 बजकर 28 मिनट पर होंगे। जबकि जैसलमेर में सबसे बाद रात 8 बजकर 49 मिनट पर चांद दिखाई देगा।
देश में कोलकाता में सबसे पहले चन्द्रोदय
ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि देश में कोलकाता में सबसे पहले शाम 7 बजकर 47 मिनट पर चांद के दर्शन हेांगे। जबकि पटना में शाम 7 बजकर 52 मिनट पर चांद दिखाई देगा। वहीं मायानगर मुंबई में रात 9 बजकर 02 बजे चांद के दर्शन हो पाएंगे।
कहां कितने बजे चन्द्रोदय
शहर — चन्द्रोदय समय
जयपुर — रात 8.28 बजे
उदयपुर — रात 8.43 बजे
अजमेर — रात 8.34 बजे
भरतपुर — रात 8.19 बजे
जैसलमेर — रात 8.49 बजे
अलवर — रात 8.23 बजे
दिल्ली — रात 8.16 बजे
हरिद्वार — रात 8.09 बजे
उज्जैन — रात 8.38 बजे
चंडीगढ़ — रात 8.13 बजे
बनारस — रात 8.09 बजे
अयोध्या — रात 8.01 बजे
अहमदाबाद — रात 9.47 बजे
कोलकाता — शाम 7.47 बजे
पटना — शाम 7.52 बजे
मुंबई — रात 9.02 बजे
आज के संयोग
ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि अमृत योग के साथ शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग की आज सूर्योदय के साथ शुरू हुआ, जो 2 नवंबर को सुबह 4:36 बजे तक रहेंगे। शिव योग आज दोपहर 2:06 बजे से शुरू हो रहा है।
सौ साल बाद बुद्धादित्य योग
ज्योतिषाचार्य पं. सुरेन्द्र गौड़ के अनुसार 100 साल के बाद आज करवा चौथ पर चंद्रमा में मंगल और बुध एक साथ विराजमान है। जिस कारण बुधादित्य योग बना है। इस महासंयोग पर करवा चौथ व्रत और पूजा वैवाहिक जीवन के लिए सुख-समृद्धि और पुण्य का फल देने वाली है।
आज भी बाजार में खरीदारी
चौथ के व्रत को लेकर बाजार में आज भी चीनी—मिट्टी के करवों की खरीददारी हो रही है। बाजार में 10 रुपए से लेकर 25 रुपए तक करवे बिक रहे है। चीनी के करवे 15 रुपए से लेकर 25 रुपए तक बिक रहे है, जबकि मिट्टी के करवे 10 रुपए से लेकर 20 रुपए में बिक रहे है।