जयपुर

Kerala Flood 2018- बस एक ही दुख अंतिम समय में भी हम साथ नहीं हैं

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 8:10 AM IST
kerala flood 2018
Kerala Flood 2018- बस एक ही दुख अंतिम समय में भी हम साथ नहीं हैं

जयपुर। केरल में भूस्खलन में जान गंवाने वाले जयपुर के राजन एमपी और उनकी पत्नी रमणी के करीबी परिजन गहरे सदमे में हैं। राजन दंपत्ति के बच्चों से संपर्क नहीं होने के कारण वे उनको भीढांढ़स नहीं बंधा पा रहे। उधर बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे पत्तनमट्टा जिले में किसी परिचित के घर पर ही रुके हैं।


निवारू रोड पर रहने वाले रमणी की छोटी बहन ओम्ना और उनके पति पुष्पेन के अनुसार, तीन साल पहले ही राजन परिवार सहित केरल चले गए थे। इससे पहले करीब 30 साल तक दोनों परिवार साथ ही रहे। पुराने दिनों को याद करते हुए ओम्ना का कहना था कि उनका बड़ी बहन रमणी के साथ ही विवाह हुआ था।


दोनों के बच्चे भी हमउम्र थे इस कारण उनमें भी काफी अपनत्व था। जब से उनकी मौत के बारे में सुना है तभी से परिवार गहरे सदमे हमें है। उनके अनुसार दुख की इस घड़ी में हम अपने भांजे-भांजी को संभाल नहीं पा रहे इससे ज्यादा बुरा लग रहा है। पता नहीं उन दोनों पर क्या बीत रही होगी। हम वहां जाना चाहते हैं लेकिन वहीं से लोगों ने अभी हालात देखतेे हुए आने से मना कर दिया।


रूहांसे होते हुए ओम्ना ने बताया कि उनकी मां और दूसरी बहन पुन्नमा अभी वाय्याट्टापुरा इलाके में फंस गए थे। बड़ी मुश्किल से उनको रेस्क्यू किया गया। उसके बाद से दोनों की तबीयत बिगड़ी हुई है। चिंताओं का दौर, सांत्वना का मल्हम पुष्पेन-ओम्ना के घर पर 15 अगस्त के बाद से उनके परिचित, नाते-रिश्तेदार हर दिन पहुंच रहे हैं।


सभी केरल में अपने परिचितों की पीड़ा से जुड़े समाचार लेकर चिंता व्यक्त करते हैं। चर्चाओं के दौर में एक-दूसरे को संबल देते हैं। साथ ही वहां के ताजा हालात से एक-दूसरे को अवगत करवाते हैं। शादी से पहले बह गए अरमान खातीपुरा में रहने वाले मोहन कुमार के मुताबिक वे पिछले दिनों केरल में अपनी दो भांजियों की शादी में शामिल होने के जाने वाले थे।

भांजियों की शादी 23, 29 अगस्त को पंतालाम में होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही आसमान से ऐसी आफत बरसी कि सब कुछ तहस-नहस हो गया। आज स्थिति यह है जिस जगह शादी होने वाली थी वह स्थान भी पानी में डूबा है। शादी के लिए जो कुछ सामान, उपहार संजोए गए थे वे बाढ़ में बह गए। बस लोग बच गए। परिवार को गहरा झटका लगा है। अब तो बस हालात सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है।


कैंसिल करवाना पड़ा टिकट राजेश के अनुसार उनके मम्मी-पापा फिलहाल केरल में हैं। उनको लेकर यहां सभी चिंतित हैं। बस अच्छी खबर यह है कि वे दोनों अभी तक सुरक्षित हैं। लेकिन कुदरत कब काल बन जाए कहा नहीं जा सकता ऐसे में उनको वापस जयपुर लाने को लेकर सभी प्रयास कर रहे हैं। वे खुद एक बार टे्रन का टिकट रद्द करवा चुके हैं। टे्रन व्यवस्था बहाल होते ही वे केरल जाकर परिजनों को अपनी आंखों से देखने को व्याकुल हैं।

Published on:
Also Read
View All