कई दिग्गज नेताओं का कांग्रेस पार्टी छोड़ने की चर्चा चल रही है। इस बीच कांग्रेस के एक बड़े नेता व पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा ने अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा।
लोकसभा चुनाव करीब हैं। कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने की चल रही अटकलों के बीच अब पूर्व सांसद और एससी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने भी बगावती तेवर दिखाए हैं। खिलाड़ी लाल बैरवा रविवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अशोक गहलोत पर पार्टी को खत्म करने के आरोप लगाए। खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा कि अशोक गहलोत के कारण ही कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं। राजस्थान में केवल अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा ही बचेंगे।
खिलाड़ी लाल बैरवा को सचिन पायलट के करीबी माना जाता है। खिलाड़ी लाल बैरवा ने आरोप लगाया कि जब मैं सांसद था तब मेरा टिकट काट दिया गया। वर्ष 2018 में बसेड़ी से कांग्रेस विधायक चुना गया, एससी आयोग का अध्यक्ष रहते दलित समाज के लिए खूब काम किए। इसके बावजूद टिकट काटकर नए लड़के को दिया गया। इस तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं होता है।
यह भी पढ़ें - भजनलाल सरकार की सख्ती, पंचायतों की भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया तो नपेंगे सरपंच-वीडीओ
खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि वे इस मामले में सोच समझकर फैसला लेंगे। हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद से ही उनकी भाजपा में जाने की अटकलें चल रही हैं।
यह भी पढ़ें - विश्व के पहले ओम आकृति मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा आज, सीएम भजनलाल होंगे शामिल