जयपुर

प्रदेश में पहली बार करंट का झटका देकर बालिका के अपहरण का प्रयास

स्कूल का पता पूछने के बहाने पर बाइक सवार युवक ने किया चौथी कक्षा की छात्रा का अपहरण का प्रयास घर से
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 11:57 AM IST
Child Porn

जयपुर। आज सुबह एक छात्रा के अपहरण करने के प्रयास मामले से शहर में सनसनी फैल गई। स्कूल का पता पूछने के बहाने बाइक सवार युवक ने एक आठ साल की बालिका का अपहरण प्रयास किया। बालिका के चिल्लाने पर बदमाश उसे छोड़कर भाग निकला।

सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। घटना के बाद से कॉलोनीवासियों में भय का माहौल है।

पुलिस के अनुसार मूर्तिकला कॉलोनी गोपालपुरा निवासी मूर्तिकार राकेश की आठ वर्षीय बेटी अनिता आज सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से दूध लेने जा रही थी इसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक युवक आया और एक स्कूल का पता पूछा। इसके बाद युवक स्कूल तक ले जाने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद युवक ने बालिका की गर्दन पर नुकीली वस्तु लगा दी। इस पर बालिका चिल्लाने लगी। बालिका के चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा होने लगे । बदमाश ने बालिका का घर तक पीछा भी किया, लेकिन गेट के बाहर पिता काे देखकर बालिका राेने लगी ताे बदमाश भाग निकला।

यह देखकर बदमाश बालिका को उतार वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बदमाश की पहचान के लिए घटना स्थल व अन्य कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालना चालू कर दिया है। बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था और उसने काली टी शर्ट व पेंट पहन रखी थी।

जांच अधिकारी एसआई विजेंद्र ने बताया कि अनिता चौथी कक्षा में पढ़ती है। सुबह दूध लेने जाने के दौरान बाइक सवार युवक ने उसे एक स्कूल का पता पूछा और अपने साथ स्कूल तक छोडने के लिए बाइक पर बिठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद उसने बालिका की गर्दन में कोई नुकीली वस्तु लगा कर उसे डराना चाहा तो बालिका ने चिल्लाना शुरू कर दिया और बदमाश वहां से भाग गया। सीसीटीवी की मदद से बाइक के नम्बर जुटाए जा रहे है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना