जयपुर

Rajasthan Politics : किरोड़ी लाल व पत्नी गोलमा देवी मीणा का जन्मदिन आज, जगह-जगह हो रहा ये खास…

मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का जन्मदिन है। वहीं उनकी पत्नी पूर्व मंत्री गोलमा देवी का जन्मदिन भी आज है।

less than 1 minute read
Nov 03, 2024

Kirodi Lal meena News : मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का जन्मदिन है। उनकी पत्नी पूर्व मंत्री गोलमा देवी का जन्मदिन भी आज है। दोनों के जन्मदिन के मौके पर मित्र और शुभचिंतक उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। लोग मिठाई बांटकर खुशियाँ मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर बधाईयां दे रहें है।

वैसे तो प्रदेशभर में लोग जन्मदिन मना रहे है। लेकिन दौसा और सवाई माधोपुर में समर्थक धूमधाम से इस खास दिन का जश्न मना रहे हैं। विशेष रूप से दौसा में विधानसभा उपचुनाव का माहौल भी बना हुआ है। इस बीच डॉ. किरोड़ी लाल की कई जगह मौजूदगी देखने को मिल रही है। डॉ. किरोड़ी लाल के भाई जगमोहन दौसा से भाजपा प्रत्याशी हैं। ऐसे में सियासी रंग भी जन्मदिन के जश्न में झलक रहा है। डॉ किरोड़ी भाई की जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

जन्मदिन के साथ-साथ चुनावी माहौल ने इस दिन को और भी खास बना दिया है। डॉ. किरोड़ी और उनके परिवार ने इस खास दिन पर शुभकामनाएँ देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया है। विधानसभा उपचुनाव के बीच जन्मदिन महत्वपूर्ण राजनीतिक अवसर भी बन गया है।

Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर