जयपुर

Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल के भाजपा से गठबंधन पर किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान

राजस्थान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर लिया है।
2 min read
Apr 04, 2019
kirodi lal meena hanuman beniwal

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर हुआ। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व खींवसर से विधायक हनुमान बेनीवाल ने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर लिया । हनुमान बेनीवाल खुद नागौर से बतौर RLP उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसका एलान प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा और आरएलपी ( RLP ) की संयुक्त प्रेसवार्ता में हुआ। इसके बाद किरोड़ी लाल मीणा का बयान आया है। किरोड़ी ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन ( RLP and BJP Alliance ) किया है। उनके आने से राजस्थान में भाजपा परिवार को मजबूती मिलेगी।

हनुमान बेनीवाल पूर्व में भी भाजपा से जुड़े रहे लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी बनी जिनकी वजह से उन्हें भाजपा से दूर जाना पड़ा। लेकिन एक बार वह फिर भाजपा का साथ देने के लिए लौटे हैं। उनका भाजपा परिवार में फिर से स्वागत है। लोकसभा चुनाव में भाजपा 25 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। देश की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ है उनकी विकासवादी सोच के साथ है। बता दें किरोड़ी लाल मीणा से भाजपा से अलग होकर राजपा का गठन किया था। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया था। इसके किरोड़ी को भाजपा ने राज्यसभा भेजा।

मोदी को बनाना है पीएम
कभी वसुंधरा राजे के धुर विराेधी रहे हनुमान बेनीवाल ने इस दौरान कहा कि हमारा एक होने का मकसद नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और आरएलपी का गठबंधन सभी 25 सीटें जीतने में सफल रहेगा। बेनीवाल के इस एलान से नागौर से सांसद और केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी का टिकट कटना तय माना जा रहा है। इससे पहले सुबह बीजेपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई जिसमें हनुमान बेनीवाल भाजपा के साथ जुड़े। बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी और भाजपा के बीच गठबंधन में प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर की भूमिका अहम रही है। इसके लिए बेनीवाल ने जावड़ेकर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के लिए हम भाजपा के साथ आए हैं। बेनीवाल ने जावड़ेकर को धन्यवाद देते हुए कहा कि जावड़ेकर ने ही हमसे कहा कि अगर आपको गठबंधन करना है तो भाजपा के साथ करें और नागौर से चुनाव लड़ें।

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Lok Sabha Election 2019 Rajasthan News. Jaipur News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।

Updated on:
04 Apr 2019 04:07 pm
Published on:
04 Apr 2019 02:11 pm