जयपुर

किसान सम्मान निधि की पहली किस्त 24 को, पहले दिन 50 लाख को मिल जाएगी रकम, प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर

अधिकारी के मुताबिक करीब एक करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में यह राशि स्थानांतरित की जाएगी...
less than 1 minute read
Feb 16, 2019
Rajasthan Farmers

जयपुर/नई दिल्ली।

अंतरिम बजट में घोषित किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi Yojna) के तहत दी जाने वाली 6,000 रुपए की सालाना आय सहायता के तहत 2,000 रुपए की पहली किस्त 24 फरवरी को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। इससे प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग दर्जन भर राज्यों ने 95 फीसदी डेटा तैयार कर लिया है। इसके साथ योजना की शुरुआत होगी। पहले ही दिन करीब 50 लाख किसानों का इसका लाभ मिलेगा। 9 राज्यों ने 80 फीसदी किसानों का ब्योरा तैयार कर लिया है। जिन राज्यों के किसानों की पहचान 20 फरवरी तक हो जाएगी उनको 24 फरवरी को 2 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

अधिकारी के मुताबिक करीब एक करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में यह राशि स्थानांतरित की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री-किसान पोर्टल पर अपलोड किए गए पात्र किसानों को पहली किस्त जारी की केंद्र ने राज्यों को लाभ पाने वाले किसानों की सूची 24-25 फरवरी तक अपलोड करने के लिए कहा है। राज्य अलग-अलग गति से आगे बढ़ रहे हैं। जमीनी स्तर पर सत्यापन का काम चल रहा है।

पूर्वोत्तर में निकाल रहे समाधान
पूर्वोत्तर में सामुदायिक खेती करने वाले किसानों के साथ-साथ आदिवासी किसानों के लिए एक समाधान निकाला जा रहा है। इसके तहत सामुदायिक प्रमुख हलफनामा देंगे कि प्रत्येक किसान के पास कितनी जमीन है। उसके आधार पर उनके बैंक खातों में राशि डाल दी जाएगी। इसके अलावा वन क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अधिकार रखने वाले आदिवासी किसानों को भी इस योजना के तहत लाभ मिलेगा।

Published on:
16 Feb 2019 10:41 am