जयपुर

जानिए क्या है सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का असली नाम, 2013 में लड़ा था विधानसभा चुनाव

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या। भादरा के विधानसभा के 14वें चुनाव में 2013 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने बसपा की ओर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
2 min read
Dec 05, 2023
kon hai sukhdev singh gogamedi murder in jaipur

Kon Hai Sukhdev Singh Gogamedi : करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या। भादरा के विधानसभा के 14वें चुनाव में 2013 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने बसपा की ओर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसमें उनकों 33666 मत मिले वह तीसरे स्थान पर रहे। गोगामेड़ी पूरा नाम सुखदेव सिंह शेखावत था। हालांकि इनको सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने जाना जाता था। वे गांव गोगामेड़ी के चक 9 डीपीएन के निवासी अंचलसिंह के पुत्र थे। सुखदेव सिंह शेखावत 50 वर्ष के थे। सुखदेव सिंह शेखावत श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भरवाना से मिडिल पास की थी। स्कूली शिक्षा के दौरान हुई प्रतियोगिता में अच्छे धावक के रूप में इनकी पहचान थी। उन्होने श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन कर उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बन कर काम शुरू कर दिया। अनेक सम्मेलन व कार्यक्रमों से राजपूत समाज को जोड़ने व राजपूत समाज की शक्ति प्रदर्शन करने के कार्य करते रहे। गांव गोगामेड़ी में विरासत की खेती का काम सम्भालते हुए ढाणी बनाकर वहीं निवास करते थे।

अपने कार्य को लेकर जयपुर व भादरा भी निवास बना रखा था। गोगामेड़ी मेले में भी होने वाले निलामी कार्यो में सुखदेव सिंह शेखावत की भूमिका रहती आई है। सुखदेवसिंह शेखावत के विरूद्ध वर्तमान में राजनैतिक धरना प्रदर्शन व राजकार्य में बाधा पहूंचाने के मुकदमें विचाराधीन थे। इससे पूर्व के अपराधी मुकदमें में वह बरी हो चुके थे।

सुखदेवसिंह शेखावत अपने परिवार में सबसे बड़े पुत्र थे। सुखदेव सिंह शेखावत ने 14 अगस्त 2023 को भादरा मुख्यालय पर 2100 फीट तिरंगा यात्रा निकालकर अपने समर्थको की ताकत दर्शाई थी। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया था।

Published on:
05 Dec 2023 04:45 pm