जयपुर

Rajasthan: अजमेर से पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला, मिली ये जानकारी… कोटा में बैग भरकर हथियार, राजस्थान में बढ़ी सुरक्षा सतर्कता

Security Alert Rajasthan: अजमेर में पहचान छिपाकर रह रही एक बांग्लादेशी महिला को डिटेन किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 May 2025, 1:47 PM IST
Feature image
Police Action In Ajmer Or kota

Rajasthan Crime News: राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के चलते दो बड़े मामले सामने आए हैं। एक ओर कोटा में त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया, तो दूसरी ओर अजमेर में पहचान छिपाकर रह रही एक बांग्लादेशी महिला को डिटेन किया गया है।

कोटा रेलवे स्टेशन पर RPF की एस्कॉर्ट टीम ने त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस के जनरल कोच की तलाशी के दौरान दो संदिग्ध पिट्ठू बैग जब्त किए। इन बैगों से 8 देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद हुईं, जिन्हें भूरे रंग की टेप में लपेटा गया था। हालांकि, यह बैग लावारिस हालत में मिले और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरपीएफ ने हथियारों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

वहीं, अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत एक बांग्लादेशी महिला को डिटेन किया है। महिला की पहचान 31 वर्षीय रेशमा खातून के रूप में हुई है, जो पिछले तीन साल से पहचान छिपाकर दरगाह क्षेत्र में काम कर रही थी। पूछताछ में रेशमा ने बताया कि वह भारत में अवैध रूप से बोनापोल बॉर्डर से घुसी थी और पहले पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर व बाद में मुंबई में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर चुकी है। उसने फर्जी दस्तावेजों के ज़रिये आधार कार्ड भी बनवा लिया था।
राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि अब अजमेर सहित सभी जिलों में अवैध विदेशियों के लिए होल्डिंग सेंटर बनाए जाएंगे। विदेशी घुसपैठियों पर नजर रखने के लिए विशेष टास्क फोर्स पहले से ही सक्रिय है। इन घटनाओं ने प्रदेश की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और सतर्क कर दिया है।

Updated on:
9 May 2025, 1:47 PM IST
Published on: