जयपुर

Kotputali : वन विभाग की अभिनव पहल : मियावाकी तकनीक से सघन वनरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले में वंदे गंगा अभियान के अंतर्गत वन विभाग द्वारा पावटा क्षेत्र रेंज में एक नई शुरुआत करते हुए पावटा और विराटनगर रेंज के संयुक्त तत्वाधान में मियावाकी तकनीक से स्थानीय प्रजातियों के पौधों का सघन वृक्षारोपण कर मिनी फॉरेस्ट का निर्माण किया गया

less than 1 minute read
Jun 06, 2025

- विश्व पर्यावरण दिवस पर तकनीक और परंपरा का संगम, मियावाकी से मिनी फॉरेस्ट की शुरुआत

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले में वंदे गंगा अभियान के अंतर्गत वन विभाग द्वारा पावटा क्षेत्र रेंज में एक नई शुरुआत करते हुए पावटा और विराटनगर रेंज के संयुक्त तत्वाधान में मियावाकी तकनीक से स्थानीय प्रजातियों के पौधों का सघन वृक्षारोपण कर मिनी फॉरेस्ट का निर्माण किया गया,जो आने वाले वर्षों में स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को संजीवनी देने का कार्य करेगा। जापानी वैज्ञानिक अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित इस विशेष तकनीक की मदद से कम समय में घने व स्वाभाविक जंगल तैयार किए जा सकते हैं।

तकनीक द्वारा स्थानीय पौधों से बनेगा प्राकृतिक वन

कार्यक्रम में पीपल, बरगद, अर्जुन, गूलर, आंवला व तुलसी जैसे स्थानीय औषधीय व पर्यावरण अनुकूल पौधों को करीब-करीब एक-दूसरे के समीप रोपित किया गया जिससे 2-3 वर्षों में यह क्षेत्र स्वयं विकसित प्राकृतिक वन में बदल जाएगा। मियावाकी तकनीक से तैयार यह मिनी फॉरेस्ट न केवल ऑक्सीजन का भंडार बनेगा बल्कि स्थानीय वन्यजीवों के लिए आवास, युवाओं के लिए जागरूकता केंद्र और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी रहेगा। कार्यक्रम के तहत सभी नर्सरींयों में प्लास्टिक मुक्त सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने तुलसी और पीपल के पौधे आमजन को वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल, विधायक हंसराज पटेल, सहायक वन संरक्षक तरुण प्रकाश यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी सतपाल ढिलान सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Published on:
06 Jun 2025 08:43 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम ने 8 जोनों के कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई, सफाई में कोताही बरतने पर लिया एक्शन

रमजान में मिली बड़ी सौगात: राजस्थान में यहां बना दुबई-तुर्की की मस्जिदों जैसा 95 फीट ऊंचा ‘मॉडर्न मस्जिद’, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधा

राजस्थान में SOG का बड़ा ऑपरेशन: 250 से अधिक संदिग्धों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट LDC भर्ती में मचेगा हड़कंप

Rajasthan Weather: 38.3 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में दर्दनाक हादसा, JJM घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

अगली खबर