जयपुर

राजधानी में देर रात दो समुदायों में हुआ पथराव, आधा दर्जन हुए घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 20, 2018
Feature image

जयपुर

शास्त्रीनगर थाना इलाके में शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे दो समुदायों में मामूली बात पर पथराव हो गया। दशहरे पर इलाके में पहले ही पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता लगा होने से पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को काबू कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस दौरान मारपीट और पथराव में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।

पुलिस ने बताया कि खंडेलवाल कॉलेज के पीछे समुदाय विशेष के कुछ युवक बैठे हुए थे। इस बीच दो युवक उधर से गुजरे तो उन्होंने टोका और उनमें नोकझोंक हुई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जुटे लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया और दोनों कॉलोनियों में तनाव व्याप्त हो गया।

थानेदार और एसीपी ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलने पर थानाधिकारी चैनाराम बेड़ा और एसीपी सुरेश कुमार ने दोनों कॉलोनियों में पहुंचकर मामला संभाला। फिलहाल दोनों कॉलोनियों में अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर दिया गया है और घायलों को कांवटिया अस्पताल में इलाज कराने के बाद रिपोर्ट ली गई है।

Published on:
20 Oct 2018 01:29 am