7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में परिवार को तेज रफ्तार ट्रोले ने कुचला, पिता और 3 बच्चों की मौत, जानें कब-कब हुए बड़े हादसे

राजधानी जयपुर में एक फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मंगलवार सुबह शहर की अजमेर रोड पर 200 फीट बाइपास के पास तेज रफ्तार ट्रोले ने पलभर में एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों और पिता की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
jaipur accident

सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मंगलवार सुबह शहर की अजमेर रोड पर 200 फीट बाइपास के पास तेज रफ्तार ट्रोले ने पलभर में एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों और पिता की मौत हो गई। मां के दोनों पैर कट गए। टक्कर के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान राजसमंद के जैतपुरा का निवासी चंद्रप्रकाश और उनके बेटों रमेश (11), दीपक (8),रतन (10)के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश की पत्नी कैलाशी गंभीर रूप से घायल है। उसका एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा में इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर खून और शवों के अवशेष

हादसे में परिवार के तीन मासूम बच्चों रमेश, रतन और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक बच्चे का शव दूर नाले में जा गिरा, जबकि घटनास्थल पर खून और शवों के अवशेष बिखर गए। पुलिस ने शवों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना में बच्चों की मां कैलाशी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर बताया जा रहा है और उनका उपचार एसएमएस अस्पताल में जारी है। वहीं पिता चंद्र प्रकाश को भी गंभीर घायल होने के बाद अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी जान चली गई। जानकारी के अनुसार कैलाशी के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें से तीन की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घर पर होने के कारण सुरक्षित बच गए।

जानिए जयपुर में कब-कब हुए बड़े हादसे

-3 नवंबर 2025 को जयपुर हरमाड़ा में तेज रफ्तार डंपर ने 14 वाहनों को टक्कर मारी और 27 लोगों को कुचल दिया था। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी। 12 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

-29 जून 2026 को जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोखमपुरा थाना क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ से जयपुर आ रही एक निजी बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी।

-16 जून 2026 को सीकर रोड़ स्थित नींदड़ मोड़ पर एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि मां का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा था।