दमोह

पैट्रोलिंग जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच पुलिसकर्मी हुए घायल

देर रात हरमाड़ा में पैट्रोलिंग जीप को मारी ट्रक ने टक्कर ,दो बार पलटी जीप, पांच पुलिसकर्मी हुए घायल
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2017, 10:12 AM IST
accident
accident

शहर में रात के समय गश्त कर रही पुलिस हादसों का शिकार हो रही है। इस बार हरमाड़ा में पैट्रोलिंग जीप में गश्त कर रहे पांच पुलिसकर्मियों की जान आफत में आ गई। पीछे से आ रही एक बेकाबू ट्रक ने पुलिस की पैट्रोलिंग जीप को टक्कर मार दी। जीप में सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।





जीप दो बार पलटी लेकिन गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं लगी। जीप में पांच पुलिसकर्मी सवार थे। मौके पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि पैट्रोलिंग टीम की जीप धीमी रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।





हादसे में घायल हुए पांच जवानों का प्राथमिक उपचार अस्पताल में चल रहा है। अधिकारी ने कहा, ट्रक चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है।


Published on: