जयपुर

Good News : राजस्थान में बनेगी लवकुश वाटिका,सीएम गहलोत ने मंजूर किए 66 करोड़

राजस्थान के कई जिलों में गहलोत सरकार लवकुश वाटिका बनाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी है।

less than 1 minute read
May 21, 2023
CM Ashok Gehlot बोले : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत, मोदी-शाह को बड़ा झटका

राजस्थान के कई जिलों में गहलोत सरकार लवकुश वाटिका बनाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में इस तरह की वाटिका बनने से पर्यावरण जनित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इन वाटिकाओं में सबसे खास बात यह है कि इसमें वन और वन्य जीवों से संबंधित तमाम मॉडल रखे जाएंगे। जिससे की बच्चें को वन और वन्य जीव सरंक्षण की जानकारी दी जा सकते और उन्हें इन जीवों के सरंक्षण की शिक्षा भी मिले।

हर जिले में बनेगी एक वाटिका
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हर जिले में एक वाटिका बनाए जाने की घोषणा बजट में की थी। बजट आवंटन के बाद अब इसे तेजी से पूरा किया जाएगा। लवकुश वाटिका में सबसे खास बात यह है कि बच्चों के साथ साथ बड़ों के लिए भी सुविधाजनक होगा। इस वाटिका में इको ट्रेल पथों का निर्माण और प्रदर्शनी के लिए भी जगह रखी जाएगी। इन वाटिकाओं का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को शिक्षित एवं जागरूक करना है। यहां पर्यावरण जनित विषयों को बढ़ावा दिया जाएगा।

Also Read
View All