जयपुर

राजस्थान में ‘आक्रोशित’ किसानों के आगे पुलिस ने खड़े किए हाथ! बोली- ‘खुद के स्तर पर सम्भालो स्थिति’

राजस्थान पुलिस बोली- आंदोलन पुलिस ने कहा दूध रोक लो, हमने रोका तो बात बिगड़ जाएगी
2 min read
Jun 04, 2018
rajasthan farmers agitation

जयपुर।

राजस्थान में किसानों के गांव बन्द आंदोलन के तहत स्थितियां बेकाबू होती जा रही हैं। कई जगहों पर अराजकता जैसी स्थितियां होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ने की इन खबरों के बीच पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।

किसान आंदोलन के तीसरे दिन रविवार को जयपुर डेयरी के टैंकरों को रोककर दूूध सड़कों पर बहाया गया। डेयरी प्रबंधन ने पुुलिस से शिकायत की तो जवाब मिला कि दूध फैलाने वालों को रोका तो कानून व्यवस्था बिगड़ जाएगी। गोविंदगढ़ व सामोद से मिले ऐसे जवाब के बाद डेयरी प्रबंधन ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

आंदोलन के पहले दिन डेयरी के करीब 10 टैंकर रोके गए और कई जगह दूध फैलाया गया था। इसे लेकर 4 थानों में आपराधिक मामले दर्ज कराए गए थे। दूसरे दिन फागी में मामला दर्ज कराया गया। सामोद के पास इटावा में ग्रामीणों ने बीएमसी से दूध नहीं लाने दिया। पुलिस से मदद भी नहीं मिली। तीसरे दिन रविवार को फिर एक टैंकर को रोककर करीब 5 हजार लीटर दूध फैला दिया गया। सामोद व गोविंदगढ़ पुलिस ने डेयरी के अधिकारियों को कह दिया कि दूध परिवहन मत करो, लोगों को रोकेंगे तो कानून-व्यवस्था बिगड़ेगी।


मंडी में माल नहीं सन्नाटा, व्यापारी चिंतित
शहर समेत आसपास की फल-सब्जी मंडियों में रविवार को भी माल की आवक कम रही। राज्य की सबसे बड़ी फल-सब्जी मुहाना मंडी सहित लाल कोठी, परकोटा समेत अन्य मंडियों में व्यापारी और फुटकर विक्रेता चिंतित नजर आए। जयपुर फल-सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष राहुल तंवर का कहना था कि सुबह-५ बजे से चहल-पहल रहती थी लेकिन अब सन्नाटा है। केवल जयपुर के आसपास से थोड़ा माल आ रहा है। व्यापारियों का कहना था कि आंदोलन की आड़ में कुछ लोग बदरवास, चौमूं सहित अन्य स्थानों पर वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मुहाना मंडी से बाहर जाने के लिए गाडिय़ां लोड भी नहीं हो पा रही हैं। रविवार को भी सूरतगढ़, हनुमानगढ़, गंगानगर, रावतसर के लिए माल मंडी से बाहर नहीं जा सका।


और बढ़े सब्जियों के दाम
व्यापारियों ने बताया कि नासिक, मध्यप्रदेश, जोधपुर आदि स्थानों से आलू-प्याज की गाडिय़ां नहीं आ रहीं। प्याज 10 से बढ़कर 15-20 रुपए किलो हो गया है। सब्जियां 40 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं। मुहाना मंडी में 20 प्रतिशत गाडिय़ां कम आ रही हैं। फलों के थोक व्यापारी नवल ने कहा कि हरियाणा, पंजाब से आने वाले अनार सहित अन्य फलों के ट्रक लूटे जा रहे हैं। ट्रक जगह-जगह रास्तों में खड़े हैं।

... इधर मंडी में तैनात रही पुलिस
मुहाना मंडी परिसर में शनिवार देर रात से एहतियातन पुलिस जाब्ता तैनात रहा। रविवार को 30 से ज्यादा जवान अलग-अलग जगह मार्च करते दिखे।

Updated on:
04 Jun 2018 10:12 am
Published on:
04 Jun 2018 10:11 am
Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें 

राजस्थान में AIMIM और RLP का चुनावी गठबंधन, भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें बड़ी बातें