जयपुर

एसएमएस अस्पताल में बच्चे की छाती से निकाला एलईडी बल्ब का सर्किट, बचाई जान

राजधानी जयपुर में एक बच्चे की छाती के अंदर से एलईडी बल्ब के चालक सर्किट को निकाला गया है।
less than 1 minute read
Dec 31, 2022
एसएमएस अस्पताल में बच्चे की छाती से निकाला एलईडी बल्ब का सर्किट, बचाई जान
एसएमएस अस्पताल में बच्चे की छाती से निकाला एलईडी बल्ब का सर्किट, बचाई जान

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बच्चे की छाती के अंदर से एलईडी बल्ब के चालक सर्किट को निकाला गया है। एसएमएस अस्पताल की ईएनटी विभाग की टीम ने यह कार्य किया है।

ईएनटी विभाग की ओर से एंडोस्कॉपी के जरिए आपरेशन कर सर्किट को निकाला गया। वरिष्ठ आचार्य डॉ सुनील समधानी व उनकी टीम डॉ विकास रोहिला, डॉ समन्वय सोनी, डॉ लोकेंद्र ने एंडोस्कोपी के जरिए यह आपरेशन किया। इस दौरान निश्चेतना विभाग की डॉ सुनीता मीणा व अन्य नर्सिंगकर्मी भी मौजूद रहें।

डा विकास रोहिला ने बताया कि 13 वर्षीय दीपक निवासी बामनवास दो महीने से खांसी से परेशान हो रहा था। परिजन उसे जे के लोन अस्पताल लेकर गए। जहां जांच रिपोर्ट के आधार पर सामने आया कि बच्चे के फेंफड़ों में पानी भर गया है। जिसके लिए आपरेशन किया गया। इसके बाद भी युवक के खांसी व सांस लेने की तकलीफ बरकरार रही। टीबी की जांच की गई, लेकिन जांच रिपोर्ट में कुछ खास नही निकला।

इसके बाद बच्चे का एक्स रे हुआ। जिसमें छाती के एक्स रे में एक छवी दिखाई दी। इसके बाद केस को ईएनटी विभाग में रैफर कर दिया गया। जहां सीटी स्कैन कराकर मरीज का आपरेशन किया गया। एंडोस्कॉपी से आपरेशन कर एलईडी बल्ब का सर्किट निकाला गया। जिसके बाद मरीज को राहत मिली।

Updated on:
31 Dec 2022 05:03 pm
Published on:
31 Dec 2022 05:03 pm
Also Read
View All
Jaipur Nagar Nigam Election Campaign: सुबह से शाम तक गलियों में घूमे प्रत्याशी, जानें वार्डों में कैसा रहा प्रचार का जोर?

जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भीतरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें