जयपुर

List of Lok Sabha Speakers – ओम बिरला होंगे लोकसभा के नए स्पीकर, देखें लोकसभा अध्यक्षों की सूची

Lok Sabha Speakers List - भारतीय जनता पार्टी ने ओम बिरला को 17वीं लोकसभा का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। जानिए अब तक काैन-काैन रहा लोकसभा स्पीकर-
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 1:09 PM IST
lok sabha speakers list

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने राजस्थान से दूसरी बार सांसद बने ओम बिरला को 17वीं लोकसभा का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। भाजपा सूत्रों ने मंगलवार काे यहां बताया कि बिरला आज दोपहर अपना नामाांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इस मैाके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) , पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी तथा सत्तारूढ़ राजग के घटक दलाें के नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा नीत सत्तारूढ़ राजग को लोकसभा में भारी बहुमत हासिल है, इसलिए उनका अध्यक्ष बनना तय है। ओम बिरला अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।

Om Birla कोटा-बूंदी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। वे दूसरी बार सांसद बने हैं। इससे पहले वे तीन बार कोटा दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। हम उन्हें (ओम बिरला को) चुनने के लिए कैबिनेट के बहुत आभारी हैं।

लोकसभा अध्यक्ष बनने की रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी , राधामोहन सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, एसएस अहलुवालिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार जैसे कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे थे।

लोकसभा का अध्यक्ष संसद के निम्न सदन (लोक सभा) का सभापति होता है। श्री जी.वी. मावलंकर लोकसभा के पहले लोकसभा अध्यक्ष थे। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में इंदौर से 8 बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन ( Sumitra Mahajan ) को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया था। राजनयिक से राजनेता बनने वाली मीरा कुमार लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष (स्पीकर) बनीं। जानिए अब तक कौन- कौन रहा लोकसभा स्पीकर—

लोकसभा अध्यक्ष सूची ( List of Lok Sabha Speakers )
1. गणेश वासुदेव मावलंकर
2. अनन्त शयनम् अयंगार
3. सरदार हुकम सिंह
4. नीलम संजीव रेड्डी
5. जी. एस. ढिल्‍लों
6. बलि राम भगत
7. नीलम संजीव रेड्डी
8. के एस हेगड़े
9. बलराम जाखड़
10. रवि राय
11. शिवराज पाटिल
12. पी. ए. संगमा
13. जी एम सी बालयोगी
14. मनोहर जोशी
15. सोमनाथ चटर्जी
16. मीरा कुमार
17. सुमित्रा महाजन

Updated on:
18 Jun 2019, 1:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना

‘मैं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी था’, सोनिया गांधी के PM पद त्यागने के दिन को अशोक गहलोत ने किया याद, शेयर किया ‘भावुक’ मैसेज