जयपुर

लॉकडाउन के बावजूद एमपी में कर आए दो बाल विवाह

जयपुर। लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश-राजस्थान की सीमा पर प्रशासन भले ही चौकसी के दावे कर रहा हो, लेकिन इसी दौरान दो बाल विवाह होने का पता चला है। कमिश्नर के दौरे वाले दिन 16 मई को छबड़ा क्षेत्र तेलनी पंचायत के पीपलखेड़ी गांव से बंजारा समाज की दो बारातें मध्यप्रदेश में गुना के ग्राम पनहेटी एवं भाऊपूरा से दो नाबालिग लड़कियों को ब्याह कर लौट आई। इनमें से एक की उम्र 13 साल बताई जा रही है, वहीं एक लड़का भी नाबालिग है।
2 min read
May 20, 2020
child marriage
child marriage

जयपुर। लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश-राजस्थान की सीमा पर प्रशासन भले ही चौकसी के दावे कर रहा हो, लेकिन इसी दौरान दो बाल विवाह होने का पता चला है। कमिश्नर के दौरे वाले दिन 16 मई को छबड़ा क्षेत्र तेलनी पंचायत के पीपलखेड़ी गांव से बंजारा समाज की दो बारातें मध्यप्रदेश में गुना के ग्राम पनहेटी एवं भाऊपूरा से दो नाबालिग लड़कियों को ब्याह कर लौट आई। इनमें से एक की उम्र 13 साल बताई जा रही है, वहीं एक लड़का भी नाबालिग है।
गुना में जब मामला सामने आया तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी पवनजीत सिंह अरोरा ने तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं रति कुनेश्वरी, कांता शर्मा एवं ममता को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही फतेहगढ़ थाना प्रभारी को पत्र जारी कर वर-वधु पक्ष के लोगों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। थानाधिकारी ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। छबड़ा प्रशासन मामले को लेकर अनभिज्ञता जताते हुए इसे दबाने में जुटा है। जानकारी के अनुसार बापचा पुलिस मामले की जानकारी होने के बाद भी इसे नकार रही है। जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग लड़कियां मंगलवार शाम तक पीपलखेड़ी में ही थीं। वर पक्ष के परिजन चतराराम एवं मांगीलाल बंजारा है। इन्हीं के पुत्रों का विवाह मध्यप्रदेश में 17 मई को संपन्न हुआ। 16 मई को यह लोग यहां से बारात लेकर गए थे।
16 मई से बापचा थाने के अंतर्गत आने वाली सभी चैक पोस्टों पर कमिश्नर के दौरे को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई थी। कमिश्नर के दौरे के एक दिन पहले बापचा थाना क्षेत्र के तहत तेलनी पंचायत के पीपलखेड़ी से दो बारातें बगैर स्थानीय प्रशासन की अनुमति मध्यप्रदेश कैसे जा पहुंची। दोनों बारातें नाबालिग लड़कियों को लेकर वापस कैसे पीपलखेड़ी जा पहुंची।

मामले में उपखंड अधिकारी छबड़ा, दुर्गाशंकर मीणा का कहना है कि बापचा थाना अधिकारी से जानकारी मांगी थी, इस तरह के बाल विवाह की कोई जानकारी नहीं मिली। हमारे क्षेत्र में कोई बाल विवाह नहीं हुआ।
वहीं बापचा थानाअ धिकारी हरलाल मीणा कहते हैं कि हम पूरी तरह से मुस्तैद हैं। क्षेत्र में ऐसा कोई विवाह नहीं हुआ है।

Published on:
20 May 2020 11:14 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार