जयपुर

जयपुर में कांग्रेस का रोड शो, लगे मोदी-मोदी के नारे, भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को कांग्रेस का जयपुर शहर में मेगा रोड शो का आयोजन हुआ। सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेता एकत्रित हुए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 May 2019, 3:51 PM IST
road show in jaipur

जयपुर। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election 2019 ) प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को कांग्रेस ( Congress ) का जयपुर शहर में मेगा रोड शो Road Show in Jaipur का आयोजन हुआ। सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेता एकत्रित हुए। इसके बाद पीसीसी से रोड शो रवाना हुआ। इस दौरान छोटी चौपड़ के पास दीनानाथ जी की गली के पास कुछ स्थानियों लोगों ने 'मोदी—मोदी' के नारे लगाने शुरु कर दिए। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और वो भी 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाने लगे। इस दौरान में दोनों पक्षों में झड़प व हाथापाई शुरु हो गई। मामला बिगड़ा देख कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने समझा बुझाकर मामला शांत किया।

रोड शो में जयपुर शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल के साथ, घनश्याम तिवाड़ी, अमीन कागजी, महेश जोशी, ब्रज किशोर सहित कांग्रेस के सभी विधायक, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान ज्योति खंडेलवाल के साथ वाहन में महेश जोशी सवार हुए।

पीसीसी से रवाना होकर वाहन रैली सबसे पहले चांदपोल हनुमान मंदिर पहुंची, जहां हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। चांदपोल हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आगे बढ़ा रोड शो। चांदपोल बाजार में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, इसके बाद शो छोटी चौपड़ पहुंचा।

Updated on:
4 May 2019, 3:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना