जयपुर

लोकसभा चुनाव डयूटी में लगे सहायक कर्मचारी से लेकर एरिया मजिस्ट्रेट का मानदेय बढ़ाया,,,किसे कितना मिलेगा पढें पूरी खबर

महंगाई बढ़ने के बाद निर्वाचन विभाग का निर्णय
less than 1 minute read
Apr 08, 2024
h_v.jpg

जयपुर।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सोमवार को बताया कि लोकसभा आम चुनाव के तहत मतदान और मतगणना सहित अन्य कार्य में नियुक्त कार्मिकों के मानदेय में वृद्धि की गई है।

गुप्ता ने बताया कि चुनाव डयूटी के तहत मतदान के दिन बूथ पर नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर को अब प्रथम दो दिवस के लिए 1,000 रुपये तथा दो दिवस से अधिक ड्यूटी पर 500 रुपये प्रतिदिवस (अधिकतम 3,000 रुपये) पारिश्रमिक दिया जाएगा। इससे पहले माइक्रो ऑब्जर्वर को पारिश्रमिक के रुप में एकमुश्त 1,000 रुपये दिए जाते थे। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के कारण कई माइक्रो ऑब्जर्वर की चुनाव ड्यूटी दो दिवस से अधिक होती है। अब इस वृद्धि से उन्हें लाभ मिल सकेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान और मतगणना दल के साथ नियुक्त सहायक कर्मचारी का दैनिक भत्ता 250 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किया गया है। इसी प्रकार, मतदान दल, जोनल मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट के साथ नियुक्त कार्मिक, होम गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, ग्राम रक्षक दल, एनसीसी सीनियर कैडेट, भूतपूर्व सैनिक आदि का मानदेय 350 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है। साथ ही, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के कार्य में नियुक्त कार्मिकों का मानदेय भी 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है।

गुप्ता ने बताया कि राज्य विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान भी चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों के मानदेय एवं पारिश्रमिक में वृद्धि की गई थी। मंहगाई दरों में वृद्धि को दृष्टिगत निर्वचान विभाग द्वारा इन कार्मिकों के मानदेय और पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है।

Published on:
08 Apr 2024 11:58 pm
Also Read
View All
पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को राहत, महेंद्रजीत सिंह मालवीय के साथ 309 BAP कार्यकर्ता पार्टी में आज होंगे शामिल

Bharat Taxi: कम किराया और सुरक्षा फीचर के साथ जयपुर के इन इलाकों में शुरू हुई सेवाएं, यहां अभी करना पड़ेगा इंतजार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव होंगे या फिर टलेंगे? निकाय चुनाव से पहले सरकार के सामने नई चुनौती, अब 3 स्टूडेंट टंकी पर चढ़े

राजस्थान नई जन आवास योजना: अब एक रेट नहीं, शहर के हिसाब से तय होगी घरों की कीमत, बिल्डरों से छिन सकता है आवंटन अधिकार

PM Fasal Bima Yojana: राजस्थान सरकार ने केंद्र को भेजे 11 अहम सुधार प्रस्ताव, किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत