जयपुर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का पहला सर्वे, टटोल रहे जनता का मन

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान विधानसभा चुनाव की जीत से उत्साहित भाजपा लोकसभा चुनाव में सांसद प्रत्याशी चयन में फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाएगी। पार्टी ने जनता का मन टटोलने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2023, 12:25 PM IST
bjp_.jpg
राज्य के बड़े नेताओं के दिल्ली दौरे से प्रदेश में हलचल बढ़ गई है।

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान विधानसभा चुनाव की जीत से उत्साहित भाजपा लोकसभा चुनाव में सांसद प्रत्याशी चयन में फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाएगी। पार्टी ने जनता का मन टटोलने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। नमो ऐप के जरिए इस ऑनलाइन सर्वे में मोदी सरकार के काम की रेटिंग के साथ सांसदों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जा रहा है। जनता से पूछा जा रहा है कि क्या आपके सांसद लोकप्रिय हैं, फील्ड में नजर आते हैं? क्या उनके काम से संतुष्ट हैं? साथ ही लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के तीन लोकप्रिय नेताओं का नाम भी पूछा गया है। इससे मौजूदा सांसदों की धड़कन बढ़ गई है।

सूत्रों के मुताबिक जिस तरह से पार्टी ने विधानसभा चुनाव में कई नए चेहरों को टिकट देकर चौंकाया था, उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी नए चेहरों को मैदान में उतार सकती है। प्रत्याशी चयन में यह सर्वे भी आधार होगा।

मुद्दे पूछ रहे, इसी आधार पर तैयार होगा कैंपेन
सर्वे में मुख्य सवाल यह भी है कि मतदान करते समय कौनसे मुद्दे फोकस में रहेंगे। जनता के इन्हीं मुद्दों के आधार पर पार्टी अपना चुनाव कैंपेन तैयार करेगी। संभव है कि चुनावी घोषणा पत्र में भी इन मुद्दों की झलक देखने को मिले।

इन पर फोकस
- सबसे पहला सवाल ही मोदी सरकार की परफॉर्मेंस को लेकर है।
-पिछली सरकारों की तुलना में भविष्य के प्रति कितने आशावादी हैं।
-विश्व में भारत के बढ़ते कद पर राय जानी है।
-बारह सेक्टर से जुड़े कामों पर जनता क्या सोचती है।
-मोदी सरकार की किस योजना से लाभ हुआ है।
-राज्य सरकार की योजनाओं से कितना लाभ।
-भाजपा को वोट देने का इरादा रखते हैं या नहीं।

अपनों को सर्वे से जोड़ रहे सांसद
प्रदेश में भाजपा के 24 सांसद थे। विधानसभा चुनाव में 7 सांसदों को चुनाव लड़ाया, जिसमें से 4 जीते और बाकी हार गए। इन चार ने सांसद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब अभी 20 सांसद हैं। इन सभी की नींद उड़ी हुई है। कई सांसदों ने अपने कार्यकर्ता, मित्र-रिश्तेदारों से सर्वे भरवाने का काम शुरू कर दिया है, ताकि खुद की परफॉर्मेंस बेहतर बता सकें।

खुद के 12 और राज्य के 9 सेक्टर की रेटिंग जान रहे
सर्वे में मोदी सरकार ने 12 सेक्टर (कार्य) के बारे में रेटिंग ली जा रही है। जबकि, प्रदेश सरकार के कार्य के 9 फील्ड चिन्हित किए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Kachori Incident: जयपुर में कचौरी खाने रुके व्यक्ति का 20 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भागे बदमाश, नाहरगढ़ इलाके की घटना

SI Recruitment Paper Leak Case : एसओजी को बड़ी सफलता, 25 हजार रुपए इनामी मनोहर लाल मांजू गिरफ्तार, आरोपी है सहायक आचार्य

राजस्थान के BS-VI को छोड़ सभी वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ 1 नवंबर से बैन, जानिए कौन सी गाड़ियां जा सकेंगी और किसे नहीं मिलेगी छूट

Ashok Gehlot : ‘मोदी के जन्मदिन पर जले 33 लाख दीये’, अशोक गहलोत बोले- पर राजस्थान के मंदिरों में 2 लीटर तेल के भी लाले!

Arnab Cyclone in Rajasthan: काउंटडाउन शुरू- राजस्थान में भी दिखेगा साइक्लोन अर्नब का असर, जानिए कहां होगी झमाझम बारिश- कहां चलेगी आंधी?